BSNL के इन प्लांस ने मचा रखा है बवाल, बेनेफिट और प्राइस है भौकाल, खरीदने से पहले जान लें सभी की खूबियाँ
BSNL के पास तीन ऐसे दमदार और बेहतरीन रिचार्ज प्लांस हैं जो निजी टेलीकॉम कंपनियों के प्लांस को टक्कर दे रहे हैं।
यहाँ आप बीएसएनएल के इन प्लांस के बारे में डीटेल में जान सकते हैं।
आपको बीएसएनएल के इन प्लांस के बेनेफिट के साथ इनका प्राइस भी यहाँ देखने को मिलेगा।
जहां एक ओर हम जानते है कि निजी टेलीकॉम कंपनियों के पास एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लांस हैं, हर श्रेणी में आपको एक न एक प्लान जरूर देखने को मिल जाने वाला है। हालांकि, इसके बाद भी अपने यूनीक प्लांस के दम पर बीएसएनएल ने ग्राहकों के बीच अपनी एक अलग ही जगह बना रखी है। असल में, बीएसएनएल के पास किफायती रिचार्ज प्लांस की एक बड़ी रेंज है। आज हम आपको कंपनी के तीन सबसे बेहतरीन रिचार्ज प्लांस के बारे में बताने वाले हैं। ये रिचार्ज प्लांस Jio, Airtel और Vi को कड़ी टककर देने के लिए जाने जाते हैं। आइए इन प्लांस के बेनेफिट और प्राइस बारीकी से देखते हैं।
BSNL का 150 दिन की वैलिडीटी वाला धमाका रिचार्ज
BSNL के पास 150 दिन की वैलिडीटी के साथ आने वाला एक दमदार रिचार्ज प्लान है। इस रिचार्ज प्लान की कीमत 397 रुपये है। इसके अलावा इस प्लान में आपको 5 महीने के लिए बेस्ट ऑफर और बेनेफिट मिलते हैं। हालांकि, अगर आप इस प्लान को खरीदने वाले हैं तो आइए आपको बताते हैं कि इस प्लान के साथ मिलने वाला कैच क्या है।
यह प्लान आपको 150 दिन की वैलिडीटी तो दे रहा है, लेकिन इसमें बेनेफिट आदि की बात करें तो यह आपको केवल पहले 30 दिन के लिए ही मिलते हैं। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ दिया जा रहा है, प्लान में 100 SMS भी डेली दिए जा रहे हैं, इसके अलावा यह प्लान आपको 2GB डेली डेटा भी ऑफर कर रहा है। इस प्लान को आप अपने आप में एक खास, सस्ता और बेहतरीन रिचार्ज कह सकते हैं।
BSNL का 160 दिन की वैलिडीटी वाला रिचार्ज प्लान
बीएसएनएल के पास एक अन्य प्लान और भी है। इस प्लान में आपको 5 महीने से 10 दिन ज्यादा की वैलिडीटी मिलती है। यह प्लान 997 रुपये के प्राइस में आपको मिल जाने वाला है। इसके अलावा आपको प्लान में इस पूरी वैलिडीटी के लिए Unlimited Calling का लाभ दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, रिचार्ज प्लान के साथ आपको 2GB डेली डेटा भी दिया जा रहा है। यह प्लान भी आपके लिए एक बेस्ट प्लान हो सकता है, इस प्लान में आपको भयंकर बेनेफिट मिलते हैं, जिनका इस्तेमाल आप पूरी वैलिडीटी के दौरान करने वाले हैं।
आइए अब बीएसएनएल के एक अन्य रिचार्ज प्लान की चर्चा करते हैं जो इसी लिस्ट में शामिल है। यह प्लान भी जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के रिचार्ज प्लांस को कड़ी टक्कर देने के लिए जाना जाता है।
BSNL का 180 दिन की वैलिडीटी वाला रिचार्ज प्लान
बीएसएनएल के पास एक अन्य रिचार्ज प्लान ऐसा भी है जो आपको 6 महीने की वैलिडीटी ऑफर करता है। इस रिचार्ज प्लान के साथ आपको काफी कुछ मिलता है, जिसके बारे में हम आगे चर्चा करने वाले हैं। यह प्लान 897 रुपये के प्राइस में आता है। इसके अलावा इस प्लान एम आपको अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लाभ दिया जा रहा है। प्लान में आपो कुल 90GB डेटा का एक्सेस भी दिया जा रहा है, इतना ही नहीं, बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान में आपको डेली 100 SMS भी मिलते हैं। इस प्लान के साथ भी आप लंबे समय के लिए मिलने वाले बेनेफिट आदि का लाभ ले सकते हैं।