भूल जाएंगे Rangbaaz का 'शिव प्रकाश शुक्ला', उससे भी ज्यादा भयंकर हैं ये वेब सीरीज, आखिरी वाली मचा देगी भौकाल

भूल जाएंगे Rangbaaz का 'शिव प्रकाश शुक्ला', उससे भी ज्यादा भयंकर हैं ये वेब सीरीज, आखिरी वाली मचा देगी भौकाल

रंगबाज (Rangbaaz) एक लोकप्रिय इंडियन वेब शो (Series) है, जिसे ZEE5 पर देखा जा सकता है। यह शो एक क्राइम ड्रामा है, जो उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव में घटी कुछ घटनाओं पर आधारित है। यह शो Crime, Politics, और परिवार के रिश्तों के बीच की जटिलताओं को दिखाता है। इस शो की कहानी एक युवा लड़के की है, जो एक अपराधी बनने के रास्ते पर चल पड़ता है और उसकी यात्रा के दौरान वह किस तरह के संघर्षों का सामना करता है, इसे यहाँ रोचक तरीके से दिखाया गया है। इस शो में मुख्य किरदार का सपना था कि वह अपने परिवार को एक बेहतर जिंदगी दे, लेकिन परिस्थितियों ने उसे ऐसी राह पर चलने के लिए मजबूर किया, जिससे वह अपराध की दुनिया में फंस जाता है। अगर आपने Rangbaaz वेब सीरीज को देखा है या देखना चाहते हैं तो आप आज ही ऐसा कर सकते हैं, हालांकि, अगर आप इससे मिलते जुलते शो और वेब सीरीज आदि को देखना चाहते हैं तो आप आज ही ऐसा भी कर सकते हैं। हम यहाँ आपको Rangbaaz से मिलते जुलते कुछ अन्य शो और वेब सीरीज आदि के बारे में यहाँ बताने वाले हैं।

कहाँ देखें: Prime Video

Mirzapur एक क्राइम ड्रामा वेब सीरीज़ है, जिसे उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर मिर्ज़ापुर की कहानी पर निर्मित किया गया है, यह शो ड्रग्स, गुंडागर्दी, अपराध, और सत्ता के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमता है। शो का फोकस दो मुख्य परिवारों पर है – एक है कालिन भैया और उनका कुख्यात अपराध साम्राज्य, और दूसरा है गुड्डू जो कालिन के खिलाफ अपने संघर्ष की यात्रा पर निकलते हैं। यह शो क्रूरता, हत्या और भ्रष्टाचार से भरा हुआ है, इसी कारण आप इसे एक बेस्ट क्राइम सस्पेंस और थ्रिलर का नाम दे सकते हैं।

कहाँ देखें: Prime Video

Paatal Lok एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज़ है, जो सामाजिक मुद्दों, भ्रष्टाचार, और अपराध की दुनिया के गहरे पहलुओं को उजागर करती है। इस शो में एक पुलिस सिपाही हाथी राम एक हाई-प्रोफाइल हत्या के मामले की जांच करते हैं। यह केस उन्हें पाताल लोक, यानी नरक की दुनिया तक ले जाता है, जहां वह विभिन्न श्रेणियों के अपराधियों और उनके खतरनाक जीवन के बारे में जानता है। इस सीरीज का दूसरा पार्ट भी आ चुका है, आपको इसे जरूर देखना चाहिए।

कहाँ देखें: MX Player

Raktanchal एक क्राइम ड्रामा वेब सीरीज़ है, जो उत्तर प्रदेश के एक छोटे शहर चंदौली की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह शो एक राजनीतिक अपराधी की कहानी है, जो अपनी सत्ता को बनाए रखने के लिए खून-खराबे और अपराध की दुनिया में घुस जाता है। अगर आपको क्राइम ड्रामा देखना पसंद है तो आपको MX Player का यह शो बेहद ज्यादा पसंद आने वाला है। मेरी राय में आपको इस शो को किसी भी हालत में देखना चाहिए।

कहाँ देखें: MX Player

Bhaukaal एक पुलिस ड्रामा वेब सीरीज़ है, जो मेरठ शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह शो एक पुलिस के संघर्ष और मेहनत की कहानी है, जो शहर में बढ़ते अपराध और गुंडागर्दी को खत्म करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देता है। यह शो एक सच्ची घटना से प्रेरित है। इस शो को भी आपको जरूर देखना चाहिए, इसे देखकर आपको पुलिस के बारे में काफी कुछ सकारात्मक जानने को मिलने वाला है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile