Airtel vs Jio vs Vi: नए साल में कौन सी कंपनी दे रही है बेस्ट प्लान? एक बार लेने पर हर महीने रिचार्ज से मुक्ति देते हैं ये प्लान
निजी कंपनियों के प्रीपेड रिचार्ज प्लांस की कीमत में लगभग 20-25 फीसदी की वृद्धि हुई है
एयरटेल, जियो और वीआई ने 666 रुपये के नए प्लान पेश किए हैं
इस प्लांस (Plans) की वैलिडिटी (Validity) एयरटेल (Airtel) और वीआई (Vi) की तरफ से 77 दिन और जियो की तरफ से 84 दिनों रखी गई है
निजी दूरसंचार कंपनियों ने पिछले साल के अंत में अपनी प्रीपेड (Prepaid) टैरिफ दरें बढ़ाईं थी। Jio, Vi, Airtel ने के प्रीपेड (Prepaid) प्लांस (Plans) की कीमत में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई थी। हालांकि इस कीमत में बढ़ोत्तरी के बाद प्रत्येक कंपनी अपने ग्राहकों के लिए विभिन्न रोमांचक नए प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) लेकर आई है। ये टेलीकॉम कंपनियां खासतौर पर उनके लिए कई प्लान (Plan) लेकर आई हैं, जो लंबे समय के लिए एक ही बार में रिचार्ज (Recharge) करना पसंद करते हैं। इन प्लान्स (Plans) की वैलिडिटी (Validity) 56 से 84 दिनों के बीच है। इन प्लान्स (Plans) में अनलिमिटेड (Unlimited) डेटा (Data), वॉयस कॉल (Call), एसएमएस आदि का लाभ मिलता है।
Airtel, Jio और Vi ने 666 रुपये के नए प्लान (Plan) पेश किए हैं। इस प्लांस (Plans) की वैलिडिटी (Validity) एयरटेल (Airtel) और वीआई (Vi) की तरफ से 77 दिन और जियो की तरफ से 84 दिनों रखी गई है। आइए जानते है कि आखिर इन प्लांस (Plans) की क्या कीमत और जब हम इनकी वैलिडिटी (Validity) के बारे में जानते हैं तो आइए जानते है कि आखिर इन प्लांस (Plans) में आपको अन्य क्या बेनेफिट मिल रहे हैं।
एयरटेल (Airtel), जियो और वीआई (Vi) 666 रुपये की कीमत में आने वाले प्रीपेड (Prepaid) प्लांस (Plans) के फायदे
एयरटेल (Airtel) का 666 रुपये की कीमत वाला प्लान (Plan)
666 रुपये के प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) को रिचार्ज (Recharge) करने पर, एयरटेल (Airtel) आपको प्रतिदिन 1.5GB डेटा (Data) के साथ-साथ अनलिमिटेड (Unlimited) कॉल (Call) और 100 SMS डेली प्रदान करता है। यह प्लान (Plan) 77 दिनों की वैलिडिटी (Validity) के साथ आता है। एयरटेल (Airtel) अपने ग्राहकों को कुछ अतिरिक्त लाभ भी दे रहा है। इस प्लान (Plan) में आपको प्राइम वीडियो मोबाइल ऐडिशन, अपोलो 24 | 7 सर्कल, शॉ एकेडमी का ऑनलाइन कोर्स, फास्टैग पर 100 रुपये कैशबैक, हेलो ट्यून्स और विंक म्यूजिक आदि का एक्सेस भी आपको दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Vodafone Idea ने नई कीमत के साथ बदला अपना पुराना रिचार्ज, ऐप से रिचार्ज करने पर अभी है डिस्काउंट
Vi का 666 रुपये की कीमत में आने वाला प्लान (Plan)
666 रुपये की कीमत वाले प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) के साथ वीआई (Vi) के ग्राहकों को एयरटेल (Airtel) के समान ही लाभ मिलते हैं। वीआई (Vi) के इस प्लान (Plan) में प्रतिदिन 1.5GB डेटा (Data), 100 SMS और अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling) की सुविधा मिल रही है। प्लान (Plan) की वैलिडिटी (Validity) एयरटेल (Airtel) की तरह 77 दिनों की है। इसके साथ प्लान (Plan) के साथ आपको वीकेंड (Weekend) डेटा (Data) रोलओवर (Rollover) का लाभ मिलता है। इतना ही नहीं आपको ऑल (All) नाइट बिंज (night binge) का लाभ भी इस प्लान (Plan) में दिया जा रहा है।
666 रुपये के प्लान (Plan) के अलावा, वीआई (Vi) के पास 901 रुपये का एक अन्य आकर्षक प्लान (Plan) भी है। इस प्लान (Plan) की वैलिडिटी (Validity) 70 दिनों की है। इस प्लान (Plan) के साथ ग्राहकों को रोजाना 3GB डेटा (Data) दिया जा रहा है। यह प्लान (Plan) अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling) और प्रतिदिन 100 SMS के साथ आता है। इस प्लान (Plan) के कुछ अतिरिक्त लाभ भी हैं, जैसे प्लान (Plan) के साथ आपको ऑल (All) नाइट बिंज (night binge) ऑफर दिया जा रहा है, साथ ही प्लान (Plan) में आपको वीकेंड (Weekend) डेटा (Data) रोलओवर (Rollover) का लाभ भी दिया जा रहा है। यह प्लान (Plan) उनके लिए बेस्ट है जिन्हें ज्यादा डेटा (Data) की जरूरत है।
जियो का 666 रुपये वाला प्लान (Plan)
Jio अपने ग्राहकों के लिए 666 रुपये का रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) ऑफर करता है, इसकी कीमत Vi और Airtel के प्लान (Plan) के समान ही है। हालांकि इस प्लान (Plan) में आपको वैलिडिटी (Validity) के लिए 84 दिन मिलते हैं, लेकिन Airtel-Vi अपने प्लांस (Plans) में 77 दिनों की वैलिडिटी (Validity) मिल रही है। इसके अलावा इस प्लान (Plan) में प्रतिदिन 1.5GB डेटा (Data), अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling) और 100 SMS की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, ग्राहक Jio के विभिन्न ऐप, जैसे कि Jio Tv, Jio Music, Jio Movie, आदि का उपयोग कर सकते हैं।