Vodafone-Idea के पास यूजर्स के लिए 299 रुपये का प्लान है। Vodafone-Idea के इस प्लान से आपको एक महीने के लिए पर्याप्त डेटा और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इस कीमत में Reliance Jio का भी एक प्लान है। यहां हम Vodafone Idea और Jio के इन दोनों ही प्लांस की तुलना करने जा रहे हैं। यहाँ आप जान सकते है कि आखिर कौन सा प्लान आपके लिए बेहतर रहने वाला है।
Jio प्लान 28 दिनों के लिए प्रतिदिन 2GB डेटा प्रदान करता है। इस तरह ग्राहकों को कुल 56GB डेटा मिलेगा। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा है। JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud जैसे ऐप्स का एक्सेस भी फ्री में मिलता है।
यह प्लान भी केवल 28 दिनों के लिए है, हालांकि इसमें प्रतिदिन 1.5GB डेटा मिलता है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा है। वी मूवी और टीवी क्लासिक, वीकेंड डेटा रोलओवर, बिंग ऑल नाइट और डेटा डिलाइट भी उपलब्ध हैं।
वीआई प्लान और जियो प्लान कौन सा प्लान ज्यादा बेहतर
Vodafone-Idea प्लान के साथ आपको Jio से 500MB कम डेटा मिलता है। हालांकि, खास बात यह है कि वीआई प्लान के साथ वीकेंड डेटा रोलओवर, पूरी रात बिंज और डेटा डीलाइट के फायदे मिलते हैं। वीकेंड डेटा रोलओवर आपको शनिवार और रविवार को वीकेंड डेटा का उपयोग करने देता है। दूसरी ओर, बिंग ऑल नाइट आपको रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा का उपयोग करने की अनुमति देता है। साथ ही डाटा डिलाइट के तहत यूजर्स को हर महीने 2GB डाटा बैकअप दिया जाता है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile