Airtel और Jio में छिड़ गई है जंग, 365 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान की आमने सामने की टक्कर, कौन जीत रहा ये बैटल

Highlights

यहाँ आप Airtel VS Jio के 2999 रुपए की कीमत में आने वाले प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं

Airtel VS Jio के ये दोनों ही प्लांस 365 दिनों यानि एक साल की वैलिडिटी के साथ आते हैं

आप यहाँ अपने आप ही जान सकते है कि आखिर आपको इन प्लांस में से कौन यानि Airtel VS Jio में से कौन सा प्लान ज्यादा बेनेफिट दे रहा है

Airtel और Jio में छिड़ गई है जंग, 365 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान की आमने सामने की टक्कर, कौन जीत रहा ये बैटल

रिलायंस (Reliance) जियो (Jio) ने अपने प्लांस (Plans) की लिस्ट में एक नया प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) ऐड किया है, इस प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) को खासतौर पर उन लोगों के लिए पेश किया गया है, जो ज्यादा डेटा (Data) का इस्तेमाल करते हैं, इसके अलावा आजकल एक बार फिर से वर्क फर्म होम की प्रक्रिया शुरू हो गई है, इसी कारण यह प्लान (Plan) ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिए एक खुशी की खबर लेकर आया है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Jio ने अपने पोर्टफोलियो ने एक नए प्लान को 2999 रुपये की कीमत में ऐड किया है, इसके बारे में आप विस्तार से नीचे जानने वाले हैं, हालांकि आज हम आपको Airtel के 2999 रुपये की कीमत में आने वाले प्लान के बारे में भी बताने वाले हैं, इन दोनों ही प्लांस में आपको 365 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है, इसके अलावा आप नीचे जान सकते है कि Airtel VS Jio के इन प्लांस में से कौन सा प्लान आपको ज्यादा बेनेफिट दे रहा है। 

Jio का 2999 रुपये की कीमत वाला प्लान

आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इस प्लान (Plan) को Jio की ओर से 2999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है, इतना ही नहीं इस प्लान (Plan) में आपको एक साल की वैलिडिटी (Validity) भी मिल रही है, यानि इस प्लान (Plan) में मिलने वाले लाभ जिनका जिक्र अभी हम करने वाले हैं, 365 दिनों तक मिलने वाला है। इस Jio Recharge Plan में आपको एक साल तक डेली 2.5GB डेटा (Data) मिलने वाला है, इतना ही इस प्लान (Plan) में आपको डेली 100 SMS भी मिलते हैं, इसके अलावा प्लान (Plan) में आपको अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling) का भी लाभ मिल रहा है। सामान्य डेटा (Data) लाभों के अलावा, प्लान (Plan)  JioMart और अन्य Jio सेवाओं पर छूट प्रदान करता है। 

इस प्लान (Plan) को आप jio.com पर जाकर आसानी से देख सकते हैं, हालांकि आप नीचे भी इस प्लान (Plan) के बारे में जानकारी ले सकते हैं। आपको बता देते है कि इस प्लान (Plan) के साथ आपको 20% JioMart Maha Cashback offer भी मिल रहा है, इसके अलावा प्लान (Plan) वेबसाइट पर इसी श्रेणी में ही लिस्टेड है। इसका मतलब है कि आपको जियो (Jio) की ओर से इस प्लान (Plan) के लेने पर JioMart से खरीददारी करने पर 20 फीसदी का कैशबैक मिलने वाला है। यहाँ देखें इस प्लान (Plan) की सभी डिटेल्स...!

Airtel का 2999 रुपए की कीमत वाला प्लान

इस बीच, एयरटेल (Airtel) 2999 रुपये में एक प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) प्रदान करता है। जिसमें अनलिमिटेड (Unlimited) कॉल (Call) और डेली 100 SMS के साथ 2GB डेली डेटा (Data) मिलता है। प्लान (Plan) की वैलिडिटी (Validity) 365 दिनों की है। इस प्लान (Plan) के साथ अतिरिक्त लाभों में शामिल हैं डिज़्नी (Disney)+ हॉटस्टार (Hotstar) मोबाइल लाभ, अमेज़न प्राइम वीडियो मोबाइल लाभ, अपोलो 24 | 7 सर्किल, मुफ्त ऑनलाइन कोर्स, फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक, फ्री हेलोट्यून्स और मुफ्त WynkMusic का एक्सेस।

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile