Airtel के इस प्लान में लंबी अवधि के साथ ही मिल रहे हैं ये लाभ

Highlights

Airtel के इस रिचार्ज प्लान में 84 दिनों की वैधता, प्रतिदिन 2GB डेटा और 100 एसएमएस मिलते हैं

दूसरी ओर Airtel का Rs 2,999 प्लान भी 365 दिनों की वैधता के साथ आता है

रिचार्ज प्लान में आपको 3 महीने के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार का फ्री सब्स्क्रिप्शन भी मिलता है

Airtel यूजर्स के लिए एक खास खबर है। अगर आप एयरटेल ग्राहक हैं और लंबी अवधि वाले ऐसे रिचार्ज की तलाश में हैं जो किफायती दाम में आता हो तो आपके लिए एक बढ़िया प्लान उपलब्ध है। Airtel के इस प्लान की खासियत केवल लंबी वैधता ही नहीं बल्कि इसके साथ मिलने वाला अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी है। 

Airtel के इस किफायती प्लान में आपको कुल 84 दिनों की वैधता मिलती है और देश भर में कई लोग Airtel के इस प्लान को पसंद करते हैं। एयरटेल के इस रिचार्ज प्लान में आपको इंटरनेट के इस्तेमाल के लिए डेटा लिमिट भी मिलती है। 

Airtel के 456 रुपये वाले प्लान में मिल रहे हैं ये लाभ 

Airtel के इस रिचार्ज प्लान में 84 दिनों की वैधता, प्रतिदिन 2GB डेटा और 100 एसएमएस मिलते हैं। एयरटेल के इस रिचार्ज प्लान में आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 2GB डेटा का लाभ मिल जाता है। इस रिचार्ज प्लान में आपको 3 महीने के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार का फ्री सब्स्क्रिप्शन भी मिलता है। 

दूसरी ओर Airtel का Rs 2,999 प्लान भी 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसके साथ प्लान में आपको प्रतिदिन 100 SMS, 2GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अतिरिक्त, यह प्रीपेड प्लान आपको Apollo 24|7 सर्कल बेनिफिट्स, FASTag पर Rs 100 का कैशबैक, फ्री हेलोट्यून्स और विंक म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करता है। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile