Created Using AI
कई बार ऐसा देखा और महसूस किया गया है कि जब हम किसी ऐसी जगह पर होते हैं, किसी बड़े बाजार में या फिर पीक अवर्स में इंटरनेट बेहद ही ज्यादा स्लो हो जाता है, इतना स्लो कि किसी का भी काम करना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन स्टेज पर पहुँच जाता है। असल में, सभी एक ही टावर से जुड़े होते हैं, इसी कारण सभी को स्पीड भी बराबर ही मिलती है। अब अगर स्पीड कम हो रही है तो सभी के लिए यह कम हो जाती है। इसी कारण एक ही समय में बहुत सी शिकायत भी एक ही जगह से एक ही समय में आती भी हैं। हालांकि, अब एयरटेल ने एक ऐसी सेवा का लॉन्च कर दिया है, जो यह सब बदलकर रख देने वाली है। इस सेवा को कंपनी ने Priority Postpaid के तौर पर पेश किया है, यह सेवा 5G network slicing technology पर काम करती है। अब यह होता क्या है, इसके बारे में हम आगे चर्चा करने वाले हैं, लेकिन इसके पहले आपको बता देते हैं कि इंडिया के बाजार में किसी टेलिकॉम कंपनी की ओर से ऐसा पहली दफा ही किया गया है, ऐसा भी कह सकते हैं कि ऐसा कुछ लाने वाली एयरटेल इंडिया की पहली कंपनी बन चुकी है। आइए जानते हैं कि ग्राहकों को इस सेवा का काइसे फायदे मिलने वाला है।
Airtel ने Jio और बाकी सभी टेलिकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए इस सेवा को पेश तो कर दिया है, आइए अब जानते हैं कि यह सेवा कैसे काम करती है। असल में, जब किसी टावर पर बहुत ज्यादा यूजर्स जुड़े हों तो नेटवर्क की स्पीड (speed) सबके लिए कम हो जाती है। Priority Postpaid में 5G network slicing की वजह से Priority users को उसी भीड़ भरे टावर पर बाकी सबसे ज्यादा fast internet मिलने वाला है। इसका मतलब है कि आप concert में हों, बाजार में हों या ऑफिस के peak hours में हों आपकी स्पीड किसी भी कारण से कम नहीं होने वाली है। US Singapore UK और Malaysia में यह तकनीकी पहले से ही मौजूद है, अब इस लिस्ट में भारत का नाम भी शामिल हो गया है। इस सेवा और इसका लाभ उठाने के लिए आपको करना क्या है आइए अब इसकेपर भी एक नजर डाल लेते हैं।
अगर आप इस सेवा का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इन प्लांस में से किसी एक प्लान को खरीदना होगा, इसके बाद आपको इस सेवा का लाभ आसानी से मिलने वाला है। इसका मतलब है कि आप कहीं पर भी हों, आपको नेटवर्क स्पीड एक जैसी ही मिलती रहने वाली है। आइए एक एक करके इन सभी प्लांस के बारे में जानते हैं।
| प्लान कीमत | यूजर | मुख्य बेनेफिट |
| 449 रुपये | Individual | Priority 5G Access, Xstream Play, Adobe Express Premium, 100GB Cloud Storage |
| 699 रुपये | 2 Member Family Plan | Amazon Prime + JioHotstar + सभी 449 वाले फायदे |
| 999 रुपये | 3 Member Family Plan | Apple TV+ + Apple Music + सभी ऊपर वाले फायदे |
| 1199 रुपये | 4 Member Family Plan | ऊपर वाले सभी बेनेफिट |
| 1749 रुपये | 5 Member Family Plan | Netflix + सभी प्रीमियम OTT बेनेफिट |
अगर आप पहले से ही Airtel Postpaid ग्राहक हैं तो आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं है, आपके पास ऊपर बताए गए किसी एक प्लान का एक्सेस होना चाहिए और आपको यह Priority Access अपने आप ही मिल जाने वाला है। अगर आप Prepaid User हैं तो आप Airtel Thanks app के अलावा किसी भी एयरटेल स्टोर पर जाकर Postpaid में स्विच कर सकते हैं। हालांकि, आपको एक जरूरी बात का भी ध्यान रखना होगा इस सेवा के लिए 5G SA compatible smartphone आपके पास होना चाहिए और इसमें लेटेस्ट सॉफ्टवेयर आदि का होना भी जरूरी है।
अगर आप बेहद ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं यानि एक heavy internet user हैं और भीड़ भरी वाली जगहों पर स्लो इंटरनेट की दिक्कत से कई बार परेशान हो जाते हैं तो आपको कुछ नहीं करना है, आपके पास केवल और केवल 449 रुपये की कीमत वाला एक प्लान होना चाहिए, इसकी डिटेल्स आप ऊपर देख चुके हैं। इस प्लान को खरीदते ही आपको इस सेवा का एक्सेस मिल जाने वाला है। इसके बाद आप इसका लाभ ले सकते हैं। मुझे लगता है कि इंडिया में इस तरह की सेवा पहली दफा ही पेश की गई है, ऐसे में इसे इस्तेमाल करना तो बनता है।
यह भी पढ़ें: Redmi के इस फोन पर भारी डिस्काउंट..31 हजार का फोन घटकर अब इतने में