Airtel-Jio-Vi के इन प्लांस में उड़ा रखा है गर्दा! देखें क्या क्या ऑफर कर रहे हैं अपने सुपरहिट प्लांस में

Highlights

टेलीकॉम ऑपरेटर्स एयरटेल, जियो और वीआई कई प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) पेश करते हैं जो Disney+ Hotstar मोबाइल सब्स्क्रिप्शन प्रदान करते हैं

इसके अलावा ये प्लांस डेली डेटा (Data) के अलावा अनलिमिटेड (Unlimited) कॉल (Call) आदि भी आपको प्रदान करते हैं

ज्यादातर प्लान (Plan) 1.5GB या 2GB डेली डेटा (Data) प्रदान करते हैं

Airtel-Jio-Vi के इन प्लांस में उड़ा रखा है गर्दा! देखें क्या क्या ऑफर कर रहे हैं अपने सुपरहिट प्लांस में

टेलीकॉम ऑपरेटर्स एयरटेल, जियो और वीआई कई प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) पेश करते हैं जो Disney+ Hotstar मोबाइल सब्स्क्रिप्शन प्रदान करते हैं और डेली डेटा (Data) के अलावा अनलिमिटेड (Unlimited) कॉल (Call) आदि भी आपको प्रदान करते हैं। इनमें से ज्यादातर प्लान (Plan) 1.5GB या 2GB डेली डेटा (Data) प्रदान करते हैं। Vodafone Idea फिलहाल अपने 699 रुपये वाले प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) के साथ रोजाना 3GB डेटा (Data) ऑफर कर रहा है। भले ही प्रीपेड (Prepaid) टैरिफ (Tariff) प्लान्स (Plans) में बढ़ोतरी हो गई हो, लेकिन यूजर्स टेलीकॉम ऑपरेटरों के ऐप के जरिए रिचार्ज (Recharge) करने पर अतिरिक्त डेटा (Data) बेनिफिट्स के साथ अन्य कई बेनेफिट्स का लाभ उठा सकते हैं। टेलीकॉम कंपनियों की ओर से 666 रुपये में प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) भी पेश किए हैं जो सभी लाभों के साथ आते हैं। अगर आप ऐसे ही एक प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) की तलाश कर रहे हैं तो आपको बता देते है कि आप सही जगह पर हैं, क्योंकि हम आपको ऐसे ही कई प्रीपेड (Prepaid) प्लांस के बारे में बताने वाले हैं जो आपको बेहतरीन लाभ और बेनेफिट प्रदान करते हैं। 

56 दिनों की वैलिडिटी (Validity) के साथ आने वाले Jio Recharge Plan

Jio 56 दिनों की वैलिडिटी (Validity) के साथ कई प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) पेश करता है इन रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) में आपको डेली 1.5GB और 2GB डेटा (Data), अनलिमिटेड (Unlimited) वॉयस कॉल (Call) और 100 SMS भी डेली मिलते हैं। 1.5GB डेली डेटा (Data) के साथ आने वाले प्लान (Plan) की कीमत 479 रुपये है, वहीं दो 2GB डेली डेटा (Data) प्लान (Plan) क्रमशः 533 रुपये और 799 रुपये में आते हैं। इस प्लान (Plan) के अतिरिक्त लाभों में Jio ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलता है। 799 रुपये का प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) 2GB डेली डेटा (Data) के साथ Disney+ Hotstar मोबाइल एक्सेस भी प्रदान करता है। 

56 दिनों की वैलिडिटी (Validity) के साथ आने वाले Airtel Recharge Plan

एयरटेल के पास 56 दिनों की वैलिडिटी (Validity) के साथ आने वाले तीन प्लान (Plan) हैं जो 479 रुपये से शुरू होते हैं। यह प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) 56 दिनों की वैलिडिटी (Validity) के साथ 1.5GB डेली डेटा (Data) प्रदान करता है। इस प्लान (Plan) के अतिरिक्त लाभों में अमेज़ॅन प्राइम वीडियो मोबाइल ऐडिशन, अपोलो 24 |7 सर्कल, मुफ्त ऑनलाइन कोर्स, फास्टैग पर 100 रुपये कैशबैक और विंक म्यूजिक के साथ ही फ्री हैलो ट्यून्स शामिल हैं। एयरटेल के 549 रुपये के प्लान (Plan) में अनलिमिटेड (Unlimited) कॉल (Call) और 100 SMS के साथ रोजाना 2GB डेटा (Data) मिलता है। एयरटेल के पास एक 699 रुपये की कीमत में भी एक प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) है जो एक अमेज़ॅन प्राइम एक्सेस प्रदान करता है। इसके अलावा प्लान (Plan) की वैलिडिटी (Validity) 56 दिनों की है। यह ऐप के जरिए रिचार्ज (Recharge) करने पर 4GB डेटा (Data) कूपन का एक्सेस भी देता है।

56 दिनों के वैलिडिटी (Validity) के साथ आने वाले Vi Recharge Plan

वीआई के प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) जो 56 दिनों की वैलिडिटी (Validity) प्रदान करते हैं क्रमशः 479 रुपये, 539 रुपये और 699 रुपये में आते हैं। 479 रुपये और 539 रुपये के प्लान (Plan) में क्रमशः 1.5GB डेली डेटा (Data) और 2GB डेली डेटा (Data) के साथ-साथ अनलिमिटेड (Unlimited) कॉल (Call) और डेली 100 SMS  मिलते हैं। हालांकि इसके अलावा 699 रुपये के प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) में रोजाना 3GB डेटा (Data) के साथ अनलिमिटेड (Unlimited) कॉल (Call) और 100 SMS डेली मिलते हैं। इन प्लांस के अतिरिक्त लाभों में अनलिमिटेड (Unlimited) ऑल नाइट बिंज डेटा (Data), वीकेंड डेटा (Data) रोलओवर, वीआई फिल्में और टीवी का एक्सेस शामिल है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile