Airtel का धाकड़ प्लान, अब मिलेगा अनलिमिटेड 5जी और ये वाले एक्स्ट्रा बेनेफिट

HIGHLIGHTS

एयरटेल के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है।

कंपनी अपने एक प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड 5जी डेटा का लाभ दे रही है।

इस प्लान की कीमत और एक्स्ट्रा बेनेफिट बड़े ही गजब के हैं।

देश में जहां Jio के ग्राहकों की संख्या कम नहीं है, वहाँ Airtel भी किसी भी मामले में पीछे नहीं है, कंपनी के पास ग्राहकों की बड़ी संख्या है, इसके अलावा कंपनी के पास प्लांस की भी एक बड़ी रेंज है। अगर आप भी एयरटेल के नेटवर्क को इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। अगर आप एयरटेल के ग्राहक होने के साथ साथ ऐसे यूजर भी हैं, जो ज्यादा से ज्यादा डेटा का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए कंपनी का ये वाला प्लान बेस्ट हो सकता है। असल में इस प्लान में एयरटेल की ओर से ग्राहकों को अनलिमिटेड 5जी डेटा का लाभ दिया जा रहा है। इसके साथ साथ प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा अन्य कई बेनेफिट भी अलग से मिलते हैं। आइए जानते हैं एयरटेल के इस प्लान की कीमत क्या है और इसमें एक्स्ट्रा बेनेफिट के तौर पर क्या क्या दिया जा रहा है।

Airtel के प्लान की कीमत

अगर आप अब जानना ही चाहते हैं कि आखिर Airtel के इस प्लान की कीमत क्या है तो आपको जानकारी दिए देते हैं। एयरटेल के प्लान को आप 349 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं, इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों के वैलिडीटी दी जा रही है। इसके साथ साथ प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी दिया जा रहा है, प्लान में 100 SMS भी डेली तौर पर मिलते हैं।

एक्स्ट्रा कौन से बेनेफिट से लैस है एयरटेल प्लान

असल में, जिन भी बेनेफिट के बारे में हम आपको ऊपर बता चुके हैं, इसके अलावा इस प्लान में अन्य बहुत से बेनेफिट अलग से मिलते हैं। यह प्लान आपको 1.5GB हाई-स्पीड यानि 4G डेटा का लाभ भी देता है। हालांकि, अगर आप 5G फोन का इस्तेमाल करते हैं और आपके इलाके में एयरटेल की ओर से एयरटेल का 5G नेटवर्क दिया जा रहा है, उन सभी के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड 5G का लाभ भी शामिल है, ऐसा कहा जा सकता है कि प्लान में किसी भी तरह से इंटरनेट या डेटा की कोई कमी नहीं है।

इसके अलावा इस प्लान में मनोरंजन के लिए भी काफी कुछ मिलता है। जैसे एयरटेल इस प्लान के साथ Airtel Xstream Play का एक्सेस भी देता है। इसमें ग्राहकों को SonyLIV के अलावा 20 से ज्यादा OTT Platforms का एक्सेस भी मिलता है। इतना ही नहीं, एयरटेल की ओर से ग्राहकों को 1 साल के लिए Adobe Express Premium का फ्री एक्सेस भी मिल रहा है। इसके अलावा प्लान में 28 दिनों के लिए Spam Alert के अलावा hello tunes और Apple Music का एक्सेस भी शामिल है।

क्या आपके लिए बेस्ट रहेगा ये प्लान?

अगर आप अपने लिए एक एक्स्ट्रा डेटा के साथ आने वाले प्लान को तलाश रहे हैं तो ये प्लान आपके लिए कम कीमत में बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस प्लान में आपको बेहद ज्यादा डेटा के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT का खूब सारा एक्सेस भी मिल रहा है। कम कीमत में यह प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया के टॉप इन्फ्लुएंसर्स में बनाना है नाम? तगड़ी क्वालिटी की रील्स बनाने के लिए ये 5 फोन रहेंगे बेस्ट

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :