Airtel के इन 5 प्लान्स में मिलता है भर-भरकर डेटा, ओटीटी बेनेफिट्स की भी लगी पड़ी है लाइन
अगर आपके मौजूदा रिचार्ज प्लान में मिलने वाला डेटा आपकी जरूरतों के लिए कम साबित होता है, तो डेटा ऐड-ऑन पैक एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम एयरटेल के ऐसे पांच डेटा पैक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनमें तय वैलिडिटी के साथ हाई-स्पीड इंटरनेट मिलता है। खास बात यह है कि इन पैक में सबसे कम कीमत वाला प्लान सिर्फ 100 रुपये का है और इसमें 20 से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी दिया जा रहा है। आइए इन सभी प्लान्स की पूरी डिटेल्स जानते हैं।
100 रुपये का डेटा पैक
एयरटेल का यह एंट्री-लेवल डेटा पैक 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को कुल 6GB डेटा इस्तेमाल करने के लिए मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में सोनी लिव समेत 20 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स का एक्सेस भी शामिल है, जो इसे बजट यूजर्स के लिए खास बनाता है।
161 रुपये का डेटा पैक
161 रुपये की कीमत वाला यह डेटा ऐड-ऑन पैक भी 30 दिन की वैलिडिटी के साथ उपलब्ध है। इस प्लान के तहत यूजर्स को इंटरनेट इस्तेमाल के लिए 12GB डेटा दिया जाता है, जो ज्यादा ब्राउजिंग और स्ट्रीमिंग करने वालों के लिए उपयोगी है।
195 रुपये का डेटा पैक
एयरटेल का यह डेटा पैक भी 30 दिनों तक वैलिड रहता है और इसमें 12GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें एक महीने के लिए जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। साथ ही यूजर्स को 20 से ज्यादा अन्य ओटीटी ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है।
279 रुपये का डेटा पैक
279 रुपये वाले इस डेटा पैक में यूजर्स को इंटरनेट के लिए 1GB डेटा दिया जा रहा है और इसकी वैलिडिटी एक महीने की है। इस प्लान के साथ नेटफ्लिक्स बेसिक और जियो हॉटस्टार सुपर का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है, जो ओटीटी कंटेंट देखने वालों के लिए फायदेमंद है।
361 रुपये का डेटा पैक
जो यूजर्स ज्यादा डेटा की जरूरत महसूस करते हैं, उनके लिए एयरटेल का यह पैक बेहतर विकल्प हो सकता है। 361 रुपये के इस डेटा पैक में कुल 50GB डेटा दिया जाता है और इसकी वैलिडिटी 30 दिनों की है। यह प्लान भारी इंटरनेट यूज के लिए डिजाइन किया गया है।