Xiaomi इस महीने 12 तारीख को भारतीय बाज़ार में अपने Redmi Note 7 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है। कम्पनी इस फोन को पहले ही चीन में लॉन्च कर चुकी है और भारतीय बाज़ार में इस फोन का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि कम्पनी Redmi Note 7 के साथ ही अपना एंड्राइड-गो डिवाइस Xiaomi Redmi Go भी भारत में लॉन्च कर सकती है। शाओमी इन फोंस को अपने Mi Sports Shoes के साथ लॉन्च कर सकती है। हालांकि, लॉन्च से पहले ही Redmi Note 7 और Redmi Go के बारे में ख़बरें इन्टरनेट पर आ रही हैं।
MySmartPrice की रिपोर्ट के ज़रिए, हम Redmi Note 7 और Redmi Go के रैम और कलर वैरिएंट्स के बारे में कुछ जानकारी तो प्राप्त कर चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi अपने Redmi Go स्मार्टफोन को 1GB रैम के साथ तीन रंगों में लॉन्च करेगा जिसमें ब्लैक, ब्लू और रेड शामिल है। Redmi Note 7 को भी तीन रंगों ब्लैक, ब्लू और रेड विकल्पों में पेश किया जाएगा।
Redmi Note 7 को चीन में शाइनी ग्रेडिएंट फिनिश के साथ लॉन्च किया गया था। कम्पनी Redmi Note 7 को दो रैम और दो वैरिएंट्स में पेश कर सकती है जिसमें एक 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आने वाला बेस मॉडल होगा और दूसरा 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आने वाला वैरिएंट होगा।
Redmi Go स्मार्टफोन को 5 इंच की HD डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा और डिवाइस स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट से लैस होगा। इसके अलावा डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमेर अभी दिया जाएगा। यह डिवाइस 3,000mAh की बैटरी से लैस होगा और एंड्राइड 8.1 ओरियो के गो एडिशन पर चलेगा।
Redmi Note 7 पहला रेड्मी फोन है जिसे ग्लास बैक, वॉटरड्रॉप नौच और फ्रंट और रियर पैनल पर 2.5D ग्लास दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है जो 2340×1080 पिक्सल के फुल HD+ रेज़ोल्यूशन के साथ आती है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 SoC द्वारा संचालित है जो ओक्टा कोर प्रोसेसर है और इसे 14nm प्रोसेस पर Kryo 260 कोर्स के साथ बनाया गया है और डिवाइस में एड्रेनो 512 GPU शामिल है।
कैमरा की बात करें तो Redmi Note 7 पहला ऐसा बजट डिवाइस है जिसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। डिवाइस के बैक पर 48 मेगापिक्सल का सैमसंग GM1 इमेज सेंसर दिया गया है और इस सेंसर के साथ एक 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी मौजूद है। रेड्मी नोट 7 के फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा मौजूद है। Redmi Note 7 में दिया गया कैमरा सेटअप AI फीचर्स के साथ आता है जिसमें सीन रेकोग्निशन, AI पोर्ट्रेट मोड और AI ब्यूटी मोड शामिल है।
रेड्मी नोट 7 में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है और यह ब्लू, गोल्ड, ट्वीलाइट ब्लैक कलर के विकल्पों में उपलब्ध है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह स्मार्टफोन Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, GPS, IR ब्लास्टर, एक USB टाइप-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक ऑफर करता है। इस स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी मौजूद है।