Vivo V70 FE बनाम Motorola Edge 70 Pro 5G: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और अन्य की तुलना

HIGHLIGHTS

Motorola Edge 70 Pro 5G को Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है।

Vivo V70 FE में 200MP का मेन कैमरा मिलता है।

Vivo V70 FE की बैटरी लाइफ Motorola Phone से ज्यादा है।

अगर आपका बजट 35 हजार रुपये के आसपास का है तो आपको इस बजट में कई फोन्स मिल जाने वाले हैं, लेकिन सभी की नजरें दो फोन्स पर ज्यादातर देखी गई हैं। इन दो फोन्स में Vivo V70 FE के साथ Motorola Edge 70 Pro आते हैं। दोनों ही फोन्स की सबसे बड़ी खासियत को अगर देखा जाए तो खासतौर पर ऐसा कहा जा सकता है कि इनकी ताकत इनका कैमरा ही है। इसके अलावा इन दोनों ही की परफॉरमेंस के भी सभी कायल हैं। Vivo V70 FE और Motorola Edge 70 Pro 5G की तुलना भी हम स्पेक्स को देखकर ही करने वाले हैं। यहाँ जानकारी मिलने वाली है कि आखिर Vivo V70 FE और Motorola Edge 70 Pro में कैमरा, बैटरी और स्पेक्स के अलावा किन किन चीजों की समानता और असमानता है। अगर कीमत को देखा जाए तो दोनों ही फोन्स के प्राइस में लगभग लगभग 3000 रुपये के आसपास का फर्क है। आइए जानते हैं ,कि आपके लिए किस मामले में कौन सा फोन बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

डिस्प्ले की तुलना

Vivo V70 FE स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से एक 6.83 इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, यह एक AMOLED Display है जो 120Hz Refresh Rate के साथ आती है। वहीं, अगर Motorola Edge 70 Pro 5G को देखा जाए तो इस फोन में एक 6.8 इंच की Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 144Hz रिफ्रेश डेट से लैस है।

Vivo और Moto Phones की परफॉरमेंस की तुलना

Motorola Edge 70 Pro 5G को अगर देखा जाए तो इस फोन में आपको MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर मिलता है, यह 3.4 GHz की क्लॉक स्पीड पर चलता है, इसके अलावा अगर इसके AnTuTu Score को देखा जाए तो यह 21,94,258 के आसपास है, और दूसरी ओर Geekbench के Multi-Core Score को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि यह 6,864 के आसपास है। दूसरी ओर, Vivo V70 FE में MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर मिलता है, जो 2.5 GHz की क्लॉक स्पीड पर चलता है। इसका AnTuTu Score 9,90,352 है और Geekbench Multi-Core में इसे 3,035 स्कोर मिला है। इस नंबर को देखकर ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट परफॉरमेंस देने वाला हो सकता है।

कैमरा की तुलना

अब अगर दोनों ही फोन्स के कैमरा को देखा जाए तो मैं आपको पहले ही बता चुका हूँ कि दोनों ही फोन्स की सबसे बड़ी खासियत इनका कैमरा है। Vivo V70 FE में 200MP का प्राइमेरी कैमरा मिलता है, जो इस प्राइस रेंज में आपको कम ही देखने को मिलने वाला है, दूसरी ओर, Motorola Edge 70 Pro 5G को देखा जाए तो यह 50MP के Sony-LYTIA 710 Sensor के साथ आता है, इसके अलावा Motorola में एक 8MP Ultra-Wide Camera भी देखने को मिल जाता है, इसकी जगह Vivo 50MP का Ultra-Wide Macro Camera आपको दे रहा है। फ्रन्ट पर दोनों ही फोन्स में आपको 50MP का सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। कैमरा के मामले में आप देख सकते हैं कि कौन सा फोन आगे जा रहा है।

बैटरी के मामले में कौन आगे?

Vivo V70 FE में 7000mAh की बैटरी मिलती है, जो अगर PCMark Test के बाद देखी जाए तो लगभग लगभग 16 घंटे तक काम करती है। दूसरी तरफ, Motorola Edge 70 Pro 5G में 6500mAh की बैटरी मिलती है, जो इसी टेस्ट में 14 घंटे के आसपास के समय तक चल सकती है। दोनों ही फोन्स में कंपनी 90W की फास्ट चार्जिंग क्षमता लाने वाली है।

यह भी पढ़ें: 19 दिन की बैटरी और पानी में न खराब होने की काबिलियत के साथ आया ये फोन..देखें टॉप 5 फीचर!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :