5G ताकत और 50MP के साथ लॉन्च हुआ ये Flip Phone, देखें कितना है दाम

HIGHLIGHTS

Light Flip Phone को सोशल मीडिया का इस्तेमाल न करने के लिए बनाया गया है।

इस फोन के साथ कंपनी ने सर्विस प्लांस भी पेश किये हैं।

फीचर्स के मामले में यह फोन एक दमदार फोन मालूम होता है।

आजकल जब हर कंपनी की यही चाहत है कि वह अपने फोन को ज्यादा से ज्यादा फीचर्स के साथ लॉन्च करना चाहती है, इसका सबसे बड़ा कारण है कि कोई भी कंपनी यही नहीं चाहती कि उसका फोन किसी भी कारण से यजर्स की नजर में न आए। ज्यादा से ज्यादा फीचर्स को फोन ठूँसने की होड़ अब इतनी बढ़ चुकी है कि Startup भी इसी दिशा में काम कर रहे हैं। असल में, Light नाम की एक Hardware Company, जो पहले से ही Distraction-Free Devices के लिए जानी जाती है, अब एक नए फोन को लेकर आ चुकी है, जो एक फ्लिप फोन है। इसे देखकर आपको वाकई वो ज़माना याद आ जाने वाला है, जब आप मोटोरोला के कुछ फ्लिप फोन्स को इस्तेमाल किया करते थे। इस फोन के डिजाइन को देखते हैं तो साफतौर पर यह एक Classic Clamshell डिजाइन से लैस लगता है, जिसे आप Flip Design वाला फोन भी कहे सकते हैं। इस फोन की खासियत इसका फ्लिप फोन होना नहीं है, बल्कि इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे जानबूझकर आपको कम से कम Distract करने के लिए निर्मित किया गया है। आइए अब इस फोन के फीचर और स्पेक्स के अलावा इसके प्राइस पर भी एक नजर डालते हैं।

डिजाइन, डिस्प्ले और बैटरी कैसी है?

Light Flip फोन के डिस्प्ले की चर्चा पहले करते हैं, इसमें एक 2.8 इंच की OLED Display मिल रही है, जिसमें Matte Finish है और Resolution 480×640 Pixels के आसपास का है। इसके अलावा आप इसे 6 अलग अलग कलर में खरीद सकते हैं, जो इस समय एक अच्छी बात है क्योंकि आपको कई ऑप्शन मिल रहे हैं। इसमें एक Lanyard Loop भी दिया गया है, इसी की मदद से इसमें Accessories आदि भी लगाई जा सकती हैं। फोन में एक 3.5mm Headphone Jack, Stereo Speakers और USB-C 2.0 Port आदि भी मिल जाता है। इसमें IP54 Rating भी मिल जाती है, जो फोन को पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करती है।

इस फोन की बैटरी को देखा जाए तो फोन 1800mAh की बैटरी के साथ आता है। अगर आप इस बैटरी को चेंज करना चाहते हैं तो ऐसा किया जा सकता है, यानि फोन की बैटरी को निकाला भी जा सकता है, इस समय भी फीचर फोन्स आदि में यह फीचर मिल जाता है। अभी हाल ही में HMD Global की ओर से Nokia 123 Shield को लॉन्च किया गया है, जो 19 दिन की बैटरी लाइफ के साथ आता है। अब देखना है कि आखिर Light Flip Phone में यह बैटरी कितने दिन का बैटरी बैकअप देती है।

Light Flip Phone में कौन सा प्रोसेसर मिलता है?

यह देखने में एक बेसिक Flip Phone लग सकता है, लेकिन इसके स्पेक्स आदि को देखा जाए तो यह इसकी सबसे बड़ी ताकत लगते हैं। इसमें MediaTek MT8873 Octa-Core प्रोसेसर मिलता है, 6GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टॉरिज भी इस फोन का हिस्सा है। यह फोन एक 5G फोन है, इसमें Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.0 का सपोर्ट भी मिल जाता है। इसके अलावा फोन में Dual SIM Functionality भी मिल जा रही है। आप इस फोन में एक फिज़िकल सिम के साथ ही एक eSIM का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

कैमरा आदि को देखा जाए तो Light Flip Phone में कंपनी की ओर से एक 50MP का Rear Camera मिल जाता है, फोन में इस कैमरा को ज्यादा बेहतर परिणाम देने के लिए एक Flashlight का सपोर्ट भी दिया गया है, जो नाइट में अच्छी फोटो लेने में मदद के लिए हो सकती है।

क्या है जो इस फोन को सबसे खास बनाता है?

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका सॉफ्टवेयर सपोर्ट है। इसी कारण यह फोन बाकियों से अलग भी हो जाता है। यह Phone LightOS नाम के एक Custom Interface पर चलता है, और इसमें जानबूझकर कोई Web Browser या Social Media App नहीं जोड़ा गया है, इसका मतलब है कि यह फोन आपको सोशल मीडिया की बुरी लत से बचाने के लिए खासतौर पर निर्मित और डिजाइन किया गया है।

इस फोन में सोशल मीडिया ऐप्स के स्थान पर Alarm, Calculator, Calendar, Directory, Directions, Hotspot, Music Player, Notes, Podcast Player, Weather, Timer और एक 2FA Authenticator जैसे फीचर आदि मिल जाते हैं। इस फोन में ऐसा कुछ भी नहीं है जो आपके समय को बर्बाद करे, इसमें सब जरूरत के ही फीचर शामिल किये गए हैं। इसके अलावा इस फोन में कम्यूनिकेशन के लिए वॉयस कॉल, ऑडियो मैसेजिंग के साथ साथ अन्य कई ऑप्शन मिल जाते हैं।

क्या है कीमत और कैसे खरीदा जा जाए?

Light Flip की कीमत अनलॉक्ड मॉडल के लिए 299 डॉलर के आसपास रखी गई है, इसे अगर भारतीय रुपयों में देखा जाए तो यह कीमत 25,000 रुपये के आसपास है।

कंपनी अपने खुद के सर्विस प्लांस भी दे रही है, जिनकी शुरुआत 39 डॉलर के आसपास से होती है। आपको 2 साल के कान्ट्रैक्ट पर 1GB Data और Unlimited Talk-Text आदि का लाभ मिलता है। हालांकि , अगर आप Unlimited Plan खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 69 डॉलर प्रति महीने के हिसाब से देने होंगे।

अभी के लिए फोन को लेकर Pre-Orders शुरू हो चुके हैं और कंपनी के अनुसार शिपिंग चार बैचेस में होने वाली है, जिसकी शुरुआत अप्रैल 2027 से होगी। इसका साफ मतलब है कि अगर आप इसे अभी ऑर्डर करते हैं तो आप तक इसे पहुंचने में समय लग जाने वाला है।

यह भी पढ़ें: iPhone खरीदने के पैसे नहीं तो ले जाओ किराये पर.. Apple जल्द लाने वाली है ये गजब की सुविधा

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :