200MP प्राइमरी लेंस के साथ Xiaomi लॉन्च करने वाला है Redmi Note 12 सीरीज़, जानिए हर एक डीटेल

200MP प्राइमरी लेंस के साथ Xiaomi लॉन्च करने वाला है Redmi Note 12 सीरीज़, जानिए हर एक डीटेल
HIGHLIGHTS

108MP कैमरा के स्मार्टफोन्स अब हो चुके हैं पुराने

200MP कैमरा के फोंस मार्केट में Xiaomi द्वारा लॉन्च किए जाने वाले हैं

टेस्टिंग के बाद कैमरा क्वालिटी के बारे में पूरी जानकारी पता चलेगी

मार्केट में पहले कई स्मार्टफोन्स 108MP कैमरा के साथ लाए जा चुके हैं, अब आपके सामने 200MP लेंस वाले फोंस लाए जाने वाले हैं। शाओमी के द्वारा अपनी अगली सीरीज़ में 200MP का प्राइमरी लेंस दिया जाने वाला है। कंपनी इसकी आधिकारिक जानकारी दे चुकी है। डिवाइस में अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया जा सकता है। 

स्मार्टफोंस में पहले 108MP तक के कैमरा हुआ करते थे। अब यूज़र्स के लिए 200MP मुख्य लेंस वाला कैमरा लाया जाएगा। टेस्टिंग के बाद यह सामने आ जाएगा कि इस कैमरा की क्वालिटी कितनी अच्छी है। Xiaomi के द्वारा ऐसा एक स्मार्टफोन लॉन्च किया जाने वाला है। इसी हफ्ते Redmi Note 12 सीरीज़ लॉन्च कर दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: Vivo X90 के स्पेक्स हुए लीक, 1.5K डिस्प्ले और डिमेंसिटी 9200 से होगा लैस

आधिकारिक जानकारी से यह पता चला है कि स्मार्टफोन को चीन में 27 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज़ में कंपनी के तीन स्मार्टफोंस Redmi Note 12 Pro+, Note 12 Pro और  Note 12 शामिल किए गए हैं। लॉन्च से पहले यह भी पता चला है कि Redmi Note 12 Pro Plus में 200MP का Samsung ISOCELL HPX सेंसर भी दिया जाएगा। इस सीरीज़ को भारत में भी जल्दी ही लॉन्च कर दिया जाएगा। BIS डेटाबेस में इसे देखा गया है। Redmi Note 12 की स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं आगे…

xiaomi 12 series

इस स्मार्टफोन में  मिलने वाला है 200MP का कैमरा 

Xiaomi की ओर से यह जानकारी मिली है कि Redmi Note 12 Pro+ में  200MP का लेंस दिया जाने वाला है। कंपनी के द्वारा जारी किए गए हैंडसेट के टीज़र से यह पता चला है कि डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। डिज़ाइन के बारे में यह जानकारी मिली है कि फोन में Redmi Note 11T सीरीज़, जो पहले चीन में लॉन्च की गई थी, उससे काफी मिलता जुलता रियर पैनल दिया गया है। 

Redmi Note 12 Pro वेरिएंट में Sony IMX766 लेंस दिया जाएगा। हैंडसेट, मीडियाटेक डिमेन्सिटी 1080 प्रोसेसर द्वारा संचालित किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 120W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने वाला है। 3C लिस्टिंग से यह सामने आया है कि Redmi Note 12 Pro+ में 210W तक कि फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें: इस सप्ताह गूगल ने सबसे अधिक पिक्सल स्मार्टफोन बेचे: पिचाई

भारत में भी किया जाने वाला है लॉन्च 

Redmi Note 12 सीरीज़ को चीन में लॉन्च होने से पहले BIS सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। यह डिवाइस IMEI डेटाबेस में 22101316G मॉडल के साथ देखने को मिला है। भारत में स्मार्टफोन लॉन्च करने की तारीख के बारे में अभी तक कुछ सामने नहीं आया है। यह कहा जा रहा है की कंपनी जल्द ही इसे लॉन्च कर सकती है। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo