इस महीने लॉन्च होने वाले हैं Xiaomi, Micromax, OnePlus, realme के ये धमाकेदार फोंस

Highlights

Xiaomi, Micromax, OnePlus, realme के फोंस से उठेगा पर्दा

जानें इस महीने लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस के बारे में

चलिए जानते हैं दिसंबर के Upcoming Phones के बारे में

2021 का आखिरी महीना आ गया है और फेस्टिव सीज़न के दौर में कई कंपनियां बहुत से स्मार्टफोंस लॉन्च करने वाली हैं। दिसंबर में ऐसे कई स्मार्टफोन ब्राण्ड्स हैं जो नए स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 1 चिपसेट के साथ नए फोंस लॉन्च करने वाले हैं। ये फोंस बजट से मिड-रेंज तक के स्मार्टफोंस होंगे। माना जा रहा है कि शाओमी, मोटोरोला, वनप्लस, रियलमी, रेडमी और माइक्रोमैक्स आदि कई नए फोंस लॉन्च करने वाले हैं।

Motorola Edge X30(Edge 30 Ultra)

Moto Edge X30 को 6.67 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले के साथ उतारा गया है और यह 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। यह पंच-होल डिज़ाइन और इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर का साथ दिया जाएगा। डिस्प्ले के पंच-होल में 60 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा यूनिट में 50+50+2 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

Xiaomi 12 series

Xiaomi 12 और Xiaomi 12X को AMOLED पैनल और कर्व एज डिज़ाइन दिया जा सकता है। दोनों फोंस की डिस्प्ले फुल HD+ रेजोल्यूशन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेन्सर के साथ आएंगी। 12X का स्क्रीन साइज़ 6.28 inch हो सकता है।

Xiaomi 12 को स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 1 SoC के साथ पेश किया जा सकता है जबकि 12X को स्नैपड्रैगन 870 का सपोर्ट दिया जा सकता है। उम्मीद है कि 12X में 5,000mAh की बैटरी दी जाए जो 67W फास्ट चार्जिंग और 33W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। Xiaomi 12 को 100W चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। 

OnePlus RT

OnePlus RT (OnePlus 9RT) स्नैपड्रैगन 888 SoC द्वारा संचालित है और इसे 12GB रैम व 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। स्मार्टफोन एंडरोइड 11 (android 11) पर आधारित ColorOS 12 पर काम करता है। स्मार्टफोन (smartphone) में 6.62 इंच की 120Hz फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोन में एक 4500mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है, जो warp charge 65T फास्ट चार्जिंग तकनीकी से लैस है। 

Redmi K50

Redmi K50 चार अलग-अलग चिपसेट जैसे स्नैपड्रैगन 870, स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 1, डिमेन्सिटी 7000 और डिमेन्सिटी 9000 चिपसेट द्वारा संचालित है। सीरीज़ के सभी फोंस आगामी MIUI 13 के साथ आएंगे और इन्हें इसी हफ्ते के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है।

Xiaomi 11i HyperCharge

Xiaomi 11i Hypercharge को 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट व होल-पंच डिज़ाइन दिया जाएगा। फोन को ओक्टा-कोर मीडियाटेक डिमेन्सिटी 920 चिपसेट द्वारा संचालित किया जाएगा। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेन्सर मौजूद होगा। Xiaomi 11i Hypercharge को 4,500mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।

Micromax In Note 1 Pro

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता माइक्रोमैक्स (Micromax) ने ट्विटर हैंडल पर पुष्टि की थी कि जल्द ही कंपनी नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोन को इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है क्योंकि डिवाइस को कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile