Xiaomi Mi 10i को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा रहा है और उम्मीद की जा रही है कि यह रीब्रांडेड Redmi Note 9 Pro 5G होगा। जाने-माने टिप्सटरने ट्विटर पर जानकारी शेयर की थी और गूगल कंसोल लिस्टिंग से भी स्पेक्स की जानकारी मिल चुकी है। शाओमी ने पिछले महीने Redmi Note 9 Pro 5G को चीन में लॉन्च किया था। इसके साथ ही कंपनी ने Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 4G को भी लॉन्च किया था। Xiaomi Mi 10i में 6.67 इंच की डिस्प्ले मिलेगी और फोन स्नैपड्रैगन 750G SoC द्वारा संचालित होगा।
टिप्सटर Mukul Sharma द्वारा ट्वीट की गई गूगल कंसोल लिस्टिंग में फोन को Xiaomi Mi 10i नाम दिया गया है जो स्नैपड्रैगन 750G SoC द्वारा संचालित है, यही प्रॉसेसर Redmi Note 9 Pro 5G में मौजूद है। लिस्टिंग से 6GB रैम का भी पता चला है और टिप्सटर का कहना है कि फोन को जल्द ही इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। लिस्टिंग से Xiaomi Mi10i की अधिक जानकारी नहीं मिली है लेकिन टिप्सटर का कहना है कि यह रीब्रांडेड Redmi Note 9 Pro 5G होगा।
Mi 10i एंडरोइड 10 पर आधारित MIUI 12 पर काम करेगा। फोन में 6.67 इंच की फुल HD डिस्प्ले मिलेगी जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगी। ट्वीट में कहा गया है कि डिवाइस स्नैपड्रैगन 750G SoC और 6GB RAM से लैस होगा।
कैमरा की बात करें तो डिवाइस में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर दिया गया आई। फोन के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है जो डिस्प्ले पर सेंट्रल में होल-पंच कटआउट में रखा गया है।
Mi 10i में 4,820mAh की बैटरी दी गई है जिसे 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है। कनैक्टिविटी के लिए 5G, ब्लुटूथ 5.1, Wi-Fi 802.11a/b/g, NFC, USB टाइप-C पोर्ट और हैडफोन जैक दिया गया है।