Jio की Smart Wall Technology.. घर की अलमारी के अंदर भी आएंगे नेटवर्क

HIGHLIGHTS

Jio एक Smart Wall Technology पर काम रही है, जो दीवारों को Reflector Antenna में बदल देने वाली है।

यह तकनीकी खुद कोई Signal पैदा नहीं करती, बल्कि मौजूद Signal को घर के कोने-कोने तक पहुंचाने के काम करती है।

इससे Telecom Operators को नए Towers लगाने की जरूरत नहीं पड़ने वाली और Call-Drop की समस्याएं भी घट जाने वाली है।

घर के बेडरूम में वाईफ़ाई चलने के बाद भी सही से इंटरनेट नहीं आता है! इसके अलावा अगर आप घर के किसी अन्य कोने में जाते हैं तो वहाँ आपको नेटवर्क मिल रहा होता है। आसान शब्दों में इसे ऐसे देखा जा सकता है कि वाई-फ़ाई होने के बाद भी कुछ जगह पर घर में फुल इंटरनेट मिलता है, लेकिन कुछ जगह ऐसी भी होती हैं, जहाँ इंटरनेट के नाम पर कुछ नहीं होता है। यह समस्या लगभग हर घर में देखने को मिलती है, बड़े घर हों या छोटे, दीवारें बीच में आते ही सिग्नल कमजोर पड़ जाते हैं। Jio अब इसी समस्या का एक ऐसा हल लेकर आ रहा है जो सुनने में जितना साधारण लगती है, तकनीकी के मामले में इतनी ही दिलचस्प भी है। आइए इस तकनीकी के बारे में जानते हैं और यह भी जानते हैं कि आखिर जियो ऐसा कर कैसे रहा है।

Jio अब सिर्फ एक Telecom Operator नहीं रहा, बल्कि Reliance की यह Company खुद को एक Innovator के तौर पर भी स्थापित करने में लगी है। कंपनी ने Smart Wall नाम की एक ऐसी Technology पेश की है जो भविष्य में कमजोर WiFi Signal की समस्या को हमेशा के लिए दूर कर देने वाली है।

Signal कमजोर क्यों पड़ता है, पहले यह समझें

आमतौर पर घर के कोनों में WiFi का Signal कमजोर महसूस होता है। इसकी वजह यह है कि Signal जब दीवारों से टकराता है तो वो कमजोर पड़ जाता है और आगे ठीक से नहीं पहुँच पाता। यही वो Basic Problem है जिसे हर घर में लोग झेलते हैं। Jio ने इसी समस्या के लिए एक तकनीकी समाधान की तलाश कर ली है। कंपनी ने पिछले साल हुए Mobile World Congress में अपनी Intelligent Reflecting Surface, यानी इस Smart Wall का Prototype भी दिखाया था।

Smart Wall कैसे काम करने वाली है?

Jio की यह तकनीकी भविष्य के 6G और मौजूदा 5G नेटवर्क को घर के अंदर बेहतर तरीके से पहुँचाने का काम करेगी। सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह Smart Wall खुद कोई सिग्नल पैदा नहीं करती, बल्कि सिग्नल को रिफलेक्ट करने का काम करती है। इसे आसान भाषा में समझा ये तो ऐसा कहा जा सकता है कि यह आईने के जैसे ही आने वाले सिग्नल को दूरी जगह भेज देती है।

इसका क्या फायदा होगा?

Jio की यह Technology खासतौर पर उन इलाकों में काम आएगी जहाँ कमजोर सिग्नल की दिक्कत सबसे ज्यादा महसूस होती है। इस Wall को लगाने के बाद Telecom Operators को नए Towers लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे बड़ा खर्च बच जाएगा। इसके साथ ही यह 5G और 6G की कम रेंज वाली Signal Strength को भी बूस्ट करने का काम किया जा सकेगा।

यह Smart Wall Panel कम बिजली खर्च करके AI की मदद से Signal को हर जगह पहुँचाएगा। यह Technology मौजूदा Towers के Network को मजबूत करेगी और Users को Call-Drop जैसी परेशानियों से भी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: जल्द बढ़ने वाले हैं iPhone 17 Series के दाम..भारतीय यूजर्स की लगने वाली है वाट!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :