Apple ने हाल ही में भारत में मैक, आईपैड और अन्य डिवाइसेस समेत कई प्रोडक्ट कैटेगरी में कीमतें बढ़ाई हैं। कंपनी ने जापान में भी आईफोन आदि के दाम बढ़ा दिए हैं, अब ऐसा सामने आ रहा है कि इंडिया के बाजार में भी कंपनी ऐसा ही कुछ कर सकती है, यानि इंडिया के बाजार में भी कंपनी अपने iPhones के अलावा अन्य प्रोडक्टस के दाम बढ़ा सकती है। कई रिपोर्ट्स से यह जानकारी मिल रही है कि आने वाले कुछ हफ्तों में आईफोन 17 सीरीज की कीमतों में भी भारी बढ़ोत्तरी हो सकती है। डिजिट को भी अपने कई सूत्रों से कुछ संकेत मिले हैं, उनपर ही हम यहाँ चर्चा करने वाले हैं।
कई रिटेलर्स ने डिजिट को बताया है कि नई कीमतों वाले आईफोन के नए स्टॉक दुकानों में आ चुके हैं, हालांकि, इस प्राइस को एप्पल की आधिकारिक घोषणा से पहले लागू नहीं किया जा सकता है, नई कीमत पर किसी भी Apple प्रोडक्ट को सेल करने से पहले एप्पल की आधिकारिक घोषणा की जरूरत हिय। डिजिट ने क्रोमा और विजय सेल्स के कुछ कर्मचारियों से इस खबर की पुष्टि भी की है। हालांकि, इन कर्मचारियों ने सही कीमत का खुलासा किए बिना हमें बताया है कि आईफोन 17 लाइन-अप की कीमत में 10 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ सकती है।
हालांकि, अभी तक के लिए Apple ने रिटेलर्स द्वारा बताई गई इस प्राइस हाइक को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है, इसका मतलब है कि आधिकारिक तौर पर कुछ जानकारी नहीं दी है। फिर भी, जाने-माने टिपस्टर अभिषेक यादव ने भी पहले यह दावा किया था कि एप्पल अपने अपने चुनिंदा iPlanet डीलर्स को सूचित किया है कि भारत में आईफोन 17 की शुरुआती कीमत 94,990 रुपये के आसपास ही सकती है, जो इसकी लॉन्च प्राइस यानि 82,990 रुपये से लगभग लगभग 12000 रुपये ज्यादा है।
उन्होंने यह भी बताया कि आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स के प्राइस में भी इसी तरह की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा एप्पल ने अपनी सप्लाई चेन को जानकारी दे दी है कि अगले वीकेंड तक डीलर्स के पास नया आईफोन स्टॉक पहुंच जाएगा, भले ही इस समय देशभर में आईफोन की सप्लाई थोड़ी प्रभावित चल रही हो। इसके बाद भी कंपनी नए प्राइस वाले iPhones को कैसे भी करके इन तक पहुंचाने का काम करने वाली है।
क्रोमा और विजय सेल्स के कुछ कर्मचारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, Apple अगस्त 2026 के पहले हफ्ते के आसपास के समय 17 सीरीज की कीमतों में होने वाली इस बढ़ोतरी का आधिकारिक ऐलान कर सकता है।
Croma और Vijay Sales के इन कर्मचारियों के अनुसार Apple अगस्त के पहले हफ्ते में iPhone 17 Series पर Price Hike की घोषणा कर सकता है।
कीमत बढ़ने के बाद किस प्राइस में मिलेंगे iPhone 17 Series के फोन?
अभी के लॉन्च प्राइस आदि को देखा जाए और उसपर प्राइस हाइक को देखा जाए तो कीमत कुछ इस प्रकार हो सकती हैं।
| Model | अभी की कीमत | 12% बढ़ोतरी के बाद (संभावित) | 14% बढ़ोतरी के बाद (संभावित) |
| iPhone 17 | 82,900 रुपये | 92,848 रुपये | 94,506 रुपये |
| iPhone 17 Pro | 1,34,900 रुपये | 1,51,088 रुपये | 1,53,786 रुपये |
| iPhone 17 Pro Max | 1,49,900 रुपये | 1,67,888 रुपये | 1,70,886 रुपये |
ध्यान रहे, यह कीमतें अभी तक के लिए अनुमानित हैं, इसका मतलब है कि 10% से ज्यादा की बढ़ोतरी को लेकर अभी तक एप्पल ने आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है।
यह भी पढ़ें: Realme 16T बनाम Realme P4 Power 5G: डिजाइन, कैमरा, बैटरी, स्पेसिफिकेशन, कीमत और अन्य की तुलना