एक ही कंपनी के दो फोन्स जब लगभग लगभग एक जैसे कीमत के अलावा एक जैसे स्पेक्स के साथ आते हैं तो ग्राहकों के सामने हमेशा से ही यह दुविधा खड़ी हो जाती है कि आखिर किया तो किया क्या जाए, आखिर खरीदा जाए तो किस फोन को खरीदा जाए। ऐसा ही कुछ Realme 16T और Realme P4 Power 5G को लेकर भी ग्राहकों को हो रही होगी, क्योंकि दोनों ही रियलमी फोन्स एक जैसे स्पेक्स के अलावा एक जैसी ही कीमत में आते हैं। स्पेक्स में कुछ अंतर जरूर है, लेकिन कीमत तो एक जैसी ही लगती है। हालांकि, दोनों ही फोन्स 5G है, दोनों 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ आते हैं, इसके अलावा दोनों में ही कंपनी ने 144Hz रिफ्रेश रेट है, दूसरी ओर अगर प्रोसेसर और अन्य चीजों की बात करें तो दोनों ही फोन्स में यह अलग अलग मिलते हैं। आइए अब इन दोनों ही रियलमी फोन्स के डिजाइन, कैमरा, बैटरी, स्पेसिफिकेशन, कीमत और अन्य की तुलना को देखते हैं।
Realme 16T का 6GB+128GB वैरिएन्ट 29,999 रुपये का है, 8GB+128GB वैरिएन्ट 31,999 रुपये का और 8GB+256GB वैरिएन्ट 34,999 रुपये का है। हालांकि, इस समय इन सभी वैरिएन्ट पर 3000 रुपये की छूट मिल रही है, जिसके बाद आप फोन को बेहद ही सस्ते में खरीद सकते हैं। डिस्काउंट के बाद फोन काफी किफायती हो जाता है। इसके अलावा अगर Realme P4 Power 5G को देखा जाए तो यह 8GB+128GB मॉडल में 25,999 रुपये का है, 8GB+256GB मॉडल को कंपनी 27,999 रुपये में लाई थी, इसके अलावा फोन के 12GB+256GB मॉडल को कंपनी की ओर से 30,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया था। यह फोन भी आपको इस समय ऑनलाइन बाजार में कई तरह के डिस्काउंट और छूट के बाद सस्ते में खरीदने के लिए मिल सकता है।
Realme 16T में 6.8 इंच की LCD Screen मिलती है, यह 144Hz Refresh Rate, 90.4% Screen-to-Body Ratio और 1200 Nits की Brightness से लैस है। Realme P4 Power 5G में भी 6.8 इंच की डिस्प्ले मिलती है, लेकिन यह 1.5K 4D Curve+ HyperGlow Panel है, जो 144Hz Refresh Rate के साथ-साथ 6500 Nits तक के ब्राइटनेस के साथ आती है। इसमें HDR 10+ Support भी मिलता है।
Realme 16T में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है, यह एक Mid-Range Processor है, इसका साथ देने के लिए फोन में 8GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 Storage मिलती है। दूसरी ओर, Realme P4 Power 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर है, जो 4nm प्रोसेस पर निर्मित है अगर परफॉरमेंस को देखा जाए तो यहाँ Realme P4 Power ज्यादा पावरफुल नजर आता है।
Realme 16T में 50MP का Sony IMX852 Primary Camera है जो f/1.8 Aperture के साथ आता है, इसमें 2MP Monochrome Sensor भी है। इसके अलावा इसमें LumaColor Image Engine भी है, जो AI के जरिए Skin Tones और Textures बेहतर करता है। इसमें एक Rear Selfie Mirror Feature भी है। Realme P4 Power 5G को देखा जाए तो इस फोन में आपको एक 50MP का Sony IMX882 Primary Camera मिलता है, जो OIS यानी Optical Image Stabilisation से लैस है। इसके साथ एक 8MP Ultra-Wide Camera है। OIS की वजह से कम रोशनी में Photos और Videos ज्यादा Stable और Clear आते हैं। दोनों फोन्स में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा मिलता है।
Realme 16T में 8000mAh की बैटरी है, जो 7 साल की Battery Health के साथ आती है और 45W Fast Charging Support करती है। Realme P4 Power 5G इस मामले में एक कदम आगे नहीं, बल्कि कई कदम आगे है। इसमें 10,001mAh की Silicon Carbon Titan Battery है। Company का दावा है कि यह एक बार Charge करने पर 32.5 घंटे तक Video Playback, 932.6 घंटे तक Standby और 11.7 घंटे तक BGMI Gameplay दे सकती है। इसमें 80W Wired Fast Charging और 27W Reverse Charging भी है।
यह भी पढ़ें: 3000 के डिस्काउंट में खरीद लें 8000mAh की बैटरी वाला 5G Phone..तगड़ा है ये Realme Phone