Samsung Galaxy S25 पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट! इस जगह सबसे सस्ते में खरीदने का मौका

By

अगर आप 50,000 रुपये के आसपास के बजट में एक प्रीमियम और कॉम्पैक्ट एंड्रॉयड स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Samsung Galaxy S25 पर चल रही यह डील आपके लिए शानदार साबित हो सकती है। लॉन्च के समय 80,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आया यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब Flipkart पर भारी डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के बाद 55,000 रुपये से भी कम प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy S25 पर तगड़ा डिस्काउंट

Samsung Galaxy S25 के 12GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की मौजूदा लिस्टिंग कीमत 56,999 रुपये है। इसके अलावा, Flipkart Axis Bank या SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2,850 रुपये का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस तरह ऑफर का लाभ लेने पर फोन की प्रभावी कीमत घटकर लगभग 54,000 रुपये रह जाती है।

अगर आप ज्यादा स्टोरेज वाला मॉडल खरीदना चाहते हैं, तो 12GB RAM + 256GB वेरिएंट भी आकर्षक ऑफर के साथ उपलब्ध है। इसकी लिस्टिंग कीमत 62,999 रुपये है। वहीं Flipkart Axis Bank या SBI क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 2,850 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलती है। इसके बाद इस वेरिएंट की प्रभावी कीमत लगभग 60,000 रुपये हो जाती है।

इसके अलावा ग्राहक इस फोन पर 50,000 रुपये से ज्यादा की एक्सचेंज डील और EMI ऑफर्स का भी फायदा उठा सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy S25 में 6.2 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। Samsung Galaxy S25 में Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर मिलता है। फोन Android 15 आधारित One UI 7 पर चलता है। रोजमर्रा के इस्तेमाल और गेमिंग में इसकी परफॉर्मेंस शानदार रहती है।

Samsung Galaxy S25 में 50MP मेन कैमरा, 10MP टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रावाइड सेंसर मिलता है। कैमरा क्वालिटी अच्छी है और Samsung की इमेज प्रोसेसिंग भी मजबूत है। Samsung Galaxy S25 में 4000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

यह भी पढ़ें: iQOO Z11 Lite vs Moto G37 Power vs Oppo K14x 5G: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By