चीनी कंपनी का धमाका! Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स से लैस, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

HIGHLIGHTS

Xiaomi 17T भारत में 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है.

फोन में Leica कैमरे, 50MP पेरिस्कोप लेंस और 6,500mAh बैटरी दी गई है.

यह 10 जून से Amazon, Xiaomi वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

चीनी कंपनी का धमाका! Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स से लैस, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17T लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टफोन कंपनी की Xiaomi 17 सीरीज का नया सदस्य है और प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है. फोन की सबसे बड़ी खासियत Leica ट्यूनिंग वाले कैमरे, 5X पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 6,500mAh की बड़ी बैटरी है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर दिया गया है और यह Android 16 आधारित HyperOS 3 पर काम करता है. कंपनी ने इस फोन को उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया है जो फ्लैगशिप कैमरा अनुभव और दमदार प्रदर्शन चाहते हैं.

Xiaomi 17T की कीमत और लॉन्च ऑफर

Xiaomi 17T के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये रखी गई है. वहीं 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है. लॉन्च ऑफर के तहत HDFC Bank, SBI Card, American Express और ICICI Bank कार्ड पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. ग्राहक चाहें तो बैंक ऑफर की जगह 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी ले सकते हैं.

बैंक ऑफर के बाद Xiaomi 17T की प्रभावी कीमत 54,999 रुपये और 59,999 रुपये रह जाती है. इसके अलावा HDFC Bank कार्डधारकों को अतिरिक्त कैशबैक का लाभ भी मिल सकता है. कंपनी 18 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI और जीरो डाउन पेमेंट विकल्प भी दे रही है.

60 प्रतिशत बायबैक गारंटी

Xiaomi ने इस फोन के साथ 60 प्रतिशत अस्योर्ड बायबैक प्रोग्राम की भी घोषणा की है. कंपनी का दावा है कि अगर ग्राहक एक साल के भीतर फोन को वापस करते हैं तो उन्हें निर्धारित बायबैक वैल्यू मिल सकती है. Xiaomi के अनुसार इससे बेस वेरिएंट की एक साल की प्रभावी ओनरशिप लागत लगभग 19,000 रुपये तक रह सकती है.

मिलेंगे कई प्रीमियम सब्सक्रिप्शन

फोन खरीदने वाले ग्राहकों को Spotify Premium Standard का चार महीने का सब्सक्रिप्शन, YouTube Premium का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन और Google AI Pro का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. स्मार्टफोन की बिक्री 10 जून से Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon और Xiaomi के रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी.

120Hz AMOLED डिस्प्ले और 3,500 निट्स ब्राइटनेस

Xiaomi 17T में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. यह स्क्रीन 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक जाती है. ऐसे में तेज धूप में भी स्क्रीन पर कंटेंट आसानी से देखा जा सकता है.

दमदार प्रोसेसर और हाई-एंड मेमोरी

फोन में MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 12GB LPDDR5X रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है. बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए Xiaomi ने इसमें अपना 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम भी दिया है, जो लंबे समय तक गेमिंग और हैवी उपयोग के दौरान तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है.

Leica कैमरों के साथ मिलेगा फ्लैगशिप फोटोग्राफी अनुभव

Xiaomi 17T में Leica ब्रांडिंग वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल Light Fusion 800 सेंसर के साथ आता है. इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का Leica 5X पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन यानी OIS का सपोर्ट मिलता है.

कंपनी का दावा है कि यह कैमरा 115mm इक्विवेलेंट फोकल लेंथ प्रदान करता है, जिससे दूर मौजूद ऑब्जेक्ट्स को बेहतर तरीके से कैप्चर किया जा सकता है. फोन में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है.

बैटरी और चार्जिंग

Xiaomi 17T में 6,500mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है. फोन 67W HyperCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसके अलावा 22.5W रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है, जिससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं.

कनेक्टिविटी और सुरक्षा फीचर्स

स्मार्टफोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, GPS, NavIC और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट मिलता है. फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी दिया गया है.

क्या Xiaomi 17T खरीदने लायक है?

Xiaomi 17T उन ग्राहकों के लिए मजबूत विकल्प बनकर सामने आया है जो 60 हजार रुपये के आसपास प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं. Leica कैमरे, 5X पेरिस्कोप लेंस, 6,500mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Android 16 जैसे फीचर्स इसे इस सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: UPI ट्रांजैक्शन हो गया फेल लेकिन अकाउंट से कट गए पैसे? Paytm, PhonePe, GPay और BHIM पर ऐसे मिलेगा रिफंड

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile