अगर आप अपने लिए एक 5G स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो Xiaomi 11 Lite NE 5G आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। खास बात यह है कि इस फोन को आप अमेज़न पर 7,500 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर के तहत फोन खरीदने पर कंपनी 5,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दे रही है।
इसके अलावा अगर आप आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी करते हैं तो आपको 2500 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। इन दोनों ऑफर्स को मिलाकर फोन पर मिलने वाला डिस्काउंट 7500 रुपये हो जाता है। इस डिस्काउंट के साथ आप Xiaomi के इस फोन को 31,999 रुपये की जगह 24,499 रुपये में खरीद सकते हैं।
Xiaomi 11 Lite NE 5G एक एंड्रॉयड 11 आधारित मीयूआई 12.5 पर काम करता है। इसमें 6.55 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080×2400 है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, HDR 10+ और डॉल्बी विजन सपोर्ट जैसे फीचर्स हैं। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर पर काम करता है।
इतना ही नहीं Xiaomi 11 Lite NE 5G में 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। दूसरा 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस है और 5-मेगापिक्सल का टेली-मैक्रो सेंसर भी फोन में दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में एक 20 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी सेंसर है।
यह भी पढ़ें: BSNL का 425 दिनों की वैलिडिटी वाला Recharge Plan कैसे दे रहा Vi-Jio को टक्कर, देखें
Xiaomi 11 Lite NE 5G में 4250mAh की बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5G (12 बैंड सपोर्ट), 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ V5.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। यह फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।