vivo का धमाका! भारत में एक साथ दो-दो 5G फोन लॉन्च, 5 साल तक ठीक रहेगी बैटरी, कीमत 14,999 रुपये से शुरू
vivo ने Y21 5G और Y11 5G भारत में लॉन्च किए
दोनों फोन में 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले मिलता है
कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है
भारत में vivo ने अपनी Y सीरीज को आगे बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन vivo Y21 5G और vivo Y11 5G को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने बताया है कि vivo Y21 5G और vivo Y11 5G दोनों ही डिवाइस कंपनी के ग्रेटर नोएडा प्लांट में बनाए गए हैं. इन फोन को खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत डिजाइन और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहिए.
Surveyvivo Y21 5G और vivo Y11 5G के फीचर्स
इन दोनों स्मार्टफोन्स की सबसे बड़ी खासियत 6500mAh की बैटरी है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी करीब 48.4 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और लगभग 80 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक सपोर्ट कर सकती है. vivo का कहना है कि इन फोन्स की बैटरी 5 साल तक अच्छी कंडीशन में बनी रहेगी. हालांकि, चार्जिंग स्पीड में फर्क है, जहां vivo Y21 5G में 44W फास्ट चार्जिंग मिलती है, वहीं vivo Y11 5G में 15W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है.
ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी दोनों फोन मजबूत बनाए गए हैं. इनमें IP65 रेटिंग दी गई है, जो इन्हें धूल और हल्के पानी से बचाती है. साथ ही SGS सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस भी मिलता है, जिससे ये फोन गिरने या झटकों को बेहतर तरीके से झेल सकते हैं. डिजाइन में कंपोजिट बैक कवर, मैट फिनिश फ्रेम और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है.
डिस्प्ले की बात करें तो दोनों फोन में 6.74 इंच का HD+ वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. साथ ही TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन दिया गया है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है.

परफॉर्मेंस के लिए इन डिवाइस में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है और ये Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलते हैं. सॉफ्टवेयर में Google Gemini, AI Photo Enhance और AI Documents जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. इसके अलावा “Circle to Search with Google” फीचर भी मौजूद है, जिससे स्क्रीन पर किसी भी चीज को सर्कल करके तुरंत सर्च किया जा सकता है. दोनों फोन 5G Dual SIM, USB Type-C और Bluetooth 5.4 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आते हैं.
vivo Y21 5G और vivo Y11 5G की कीमत और ऑफर
कीमत की बात करें तो vivo Y21 5G की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है, जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है. इसका 6GB RAM वेरिएंट 20,999 रुपये और 8GB RAM वेरिएंट 22,999 रुपये में आता है. इस पर चुनिंदा बैंक कार्ड्स के जरिए 1,500 रुपये तक का कैशबैक भी मिल रहा है. वहीं vivo Y11 5G की कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है, जबकि 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 16,999 रुपये में उपलब्ध है और इस पर 1,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है.
दोनों स्मार्टफोन Flipkart और vivo India के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. vivo Y21 5G Champagne Gold और Midnight Blue रंग में आता है, जबकि vivo Y11 5G Midnight Blue और Sunrise Gold कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Android फोन खतरे में! नया मैलवेयर बना रहा टारगेट, ऐसे रहें सावधान
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile