भारत में Vivo Y21 और Y21e की कीमत में 500 रुपये की कमी दर्ज की गई है। दोनों वीवो फोन डुअल रियर कैमरों के साथ-साथ वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच और अन्य कई सुविधाओं के साथ आते हैं। जानकारी के लिए बता देते है कि वीवो Y21 को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था और यह दो अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट में आता है, Vivo Y21e ने जनवरी में इंडिया के बाजार में अपना कदम रखा था, यह फोन एक ही वैरिएन्ट में आता है। Vivo Y21e में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है, इसके अलावा Vivo Y21 में MediaTek Helio P35 चिपसेट मौजूद है।
भारत में वीवो वाई21 की कीमत 13,499 रुपये में तय की गई है। यह कीमत फोन के बेस वैरिएन्ट यानि 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल की है। 4GB + 128GB वैरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसकी कीमत अभी भी 15,490 रुपये है। इसके अलावा आपको जानकारी के लिए बता देते है कि वीवो Y21e की कीमत अब 12,499 रुपये है।
वीवो वाई21 को 13,990 रुपये की कीमत में 4GB + 64GB मॉडल के साथ पेश किया गया था, इसके अलावा आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Vivo Y21e की शुरुआती कीमत 12,990 रुपये है।
वीवो (Vivo) वाई21 (Vivo y21)में 6.51 इंच की एचडी+ (1600×720 पिक्सल) एलसीडी स्क्रीन है, जो टॉप पर वॉटरड्रॉप नॉच से लैस नजर आ रही है। डिवाइस मीडियाटेक हेलियो पी35 प्रोसेसर द्वारा संचालित है और एंड्रॉइड 11 पर आधारित फनटच ओएस 11.1 पर काम करता है।
स्मार्टफोन (Smartphone) में 5000mAh की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्ज क्षमता के साथ आती है। कनेक्टिविटी (Connectivity) विकल्पों में एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डुअल-सिम स्लॉट (नैनो + नैनो), 4 जी सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.0, 2.4GHz वाईफाई और बहुत कुछ शामिल हैं। ऑप्टिक्स के बात करें तो फ़ोन में 13-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल के सुपर मैक्रो कैमरा लेंस के साथ डुअल लेंस-कैमरा सेटअप शामिल है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। कैमरा फीचर्स में सुपर एचडीआर, फेस ब्यूटी, फिल्टर्स, बोकेह और बहुत कुछ शामिल हैं।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile