Vivo X500 Series की लॉन्च डेट का हुआ खुलासा, आने वाले हैं धांसू वीवो कैमरा फोन
Vivo X500 Series को 21 सितंबर को लॉन्च किया जाने वाला है।
इस सीरीज में Vivo X500 और Vivo X500 Pro Max होने वाले हैं।
वीवो के ये फोन्स तगड़े कैमरा सेटअप से लैस होंगे।
मोबाइल फोटोग्राफी और कैमरा इनोवेशन में नए बेंचमार्क सेट करने वाली वीवो (Vivo) अपने फैंस के लिए एक बड़ा तोहफा लेकर आई है। असल में, अब जानकारी सामने आ चुकी है कि Vivo X500 Series के फोन्स को कब लॉन्च किया जाने वाला है। इस फोन सीरीज को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चाओं का बाजार बेहद गर्म था। हालांकि, अब सामने आ चुका है कि Vivo अपनी इस सीरीज को आधिकारिक तौर पर 21 सितंबर को लॉन्च कारण वाला है। आइए जानते हैं कि इस सीरीज में कितने फोन्स को लॉन्च किया जाने वाला है, और किस प्राइस में यह लॉन्च हो सकते हैं।
Survey21 सितंबर को लॉन्च होंगे तगड़े कैमरा फोन
कंपनी 21 सितंबर को अपनी घरेलू मार्केट यानि चीन के बाजार में अपने एक मेगा ईवेंट के दौरान इन फोन्स को लॉन्च करने वाली है। हालांकि वीवो ने अभी मॉडल्स के आधिकारिक नामों की लिस्ट अभी तक नहीं खोली है। लेकिन इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के अनुसार इस दिन बेस मॉडल vivo X500 के साथ अल्ट्रा-प्रीमियम vivo X500 Pro Max को भी लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ साथ कंपनी अपने vivo X500 Pro को भी इसी ईवेंट में लॉन्च कर सकती है। अभी के लिए आधिकारिक जानकारी नहीं है कि फोन्स का नाम यही होने वाला है या कंपनी इस सीरीज में कुछ अन्य नामों से फोन्स को लाती है।
vivo X500 Pro Max में मिलेगा एक 200MP का कैमरा
सीरीज का सबसे पावरफुल और टॉप-एंड मॉडल vivo X500 Pro Max होगा, जो इंडस्ट्री-फर्स्ट हार्डवेयर फीचर्स के साथ लॉन्च हो सकता है। आइए जानते हैं कि इस फोन में आपको क्या क्या मिलने वाला है। इस स्मार्टफोन में कंपनी 2nm प्रोसेस पर निर्मित मीडियाटेक के नेक्स्ट-जेन Dimensity 9600 Pro चिपसेट को जगह दे सकती है। यह पहला प्रोसेसर है, जो 4.55GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम कर सकता है। यह इसे अब तक का सबसे ताकतवर मोबाइल सीपीयू बनाता है।
इसके अलावा फोन में एक 6.85-इंच की 2K LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसे BOE के नए Q11 ल्यूमिनेसेंट मटेरियल से तैयार किया गया है। यह स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और इसे लेकर ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह अन्य पैनल्स के मुकाबले 21% कम बैटरी खर्च करती है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसके रियर पैनल पर कंपनी ने एक 200-मेगापिक्सल का धांसू पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस को रखा है, जिसके साथ 400mm एक्सटर्नल टेलीकन्वर्टर का सपोर्ट दिया जाएगा। साथ ही इसमें 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और फ्रंट में शानदार सेल्फी के लिए 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
vivo X500 में मिलेगी 7000mAh की बड़ी बैटरी, साइज़ में होगा कॉम्पैक्ट
आइए अब जानते हैं कि स्टैंडर्ड मॉडल यानी vivo X500 5G में यूजर्स को क्या मिल सकता है, इसमें एक 7000mAh की बड़ी बैटरी, इसे अन्य फोन्स से काफी अलग कर रही है। इसके अलावा यह हैंडसेट 3nm प्रोसेस पर बने ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 6.59-इंच की 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7,000mAh की जम्बो बैटरी दी जाएगी, जिसे तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
कैमरा को अगर देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि यह फोन Sony LYT610 ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस होने वाला है। इसमें एक 64MP का Sony LYT610 प्राइमरी सेंसर, 50MP का Sony LYT828 सेकेंडरी लेंस और एक 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल शूटर होने वाला है। कंपनी 21 सितंबर को होने वाले इवेंट में इन दोनों स्मार्टफोन्स की आधिकारिक कीमतों, मेमोरी वेरिएंट्स और भारत समेत ग्लोबल रोलआउट से पर्दा उठाएगी।
यह भी पढ़ें: Vivo T5 5G vs Realme P4s 5G: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
