चीनी स्मार्टफोन निर्माता Vivo ने आखिरकार भारत में अपने बहुप्रतीक्षित Vivo X300 Ultra वैरिएंट के साथ Vivo X300 FE को लॉन्च कर दिया है. दोनों स्मार्टफोन शानदार कैमरा सेटअप और Snapdragon 8 सीरीज प्रोसेसर के साथ फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस देने का दावा करते हैं. इसके साथ कंपनी ने फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए एक एक्सटेंडेड कैमरा किट भी पेश की है.
Vivo X300 Ultra में 6.82 इंच का AMOLED 2K डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision, HDR10+, Netflix HDR और HDR Vivid का सपोर्ट है. इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और Adreno 840 GPU दिया गया है. इसके साथ 16GB तक LPDDR5X Ultra Pro RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है.
बैटरी की बात करें तो इसमें 6,600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यह फोन OriginOS 6 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है.
कैमरा सेटअप इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत है. इसमें 200MP का मेन कैमरा Sony LYTIA 901 सेंसर के साथ दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट है. इसके अलावा 50MP का वाइड एंगल और 200MP का टेलीफोटो कैमरा भी मिलता है. फ्रंट में 50MP का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसमें Underwater Photography, Street Photography, Spatial Camera, Slo-mo, Portrait, Pro, Pano और Time-lapse जैसे कई मोड्स मिलते हैं.
AI फीचर्स की बात करें तो इसमें AI Erase, AI Portrait Enhancement, AI Video Stabilisation और स्मार्ट कैमरा ऑप्टिमाइजेशन जैसे टूल्स दिए गए हैं.
Vivo X300 FE में 6.31 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ का सपोर्ट है. यह फोन Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और Adreno 829 GPU के साथ आता है. इसमें 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है.
बैटरी 6,500mAh की है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कैमरा सेटअप में 50MP का मेन कैमरा Sony IMX921 सेंसर के साथ मिलता है. इसके अलावा 50MP टेलीफोटो और 8MP वाइड एंगल कैमरा भी दिया गया है. फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसमें Portrait, Street Photography, Time-lapse, Ultra HD Document और Pro जैसे कई कैमरा मोड्स मौजूद हैं. AI फीचर्स में AI Erase, AI Portrait Enhancement और स्मार्ट फ्रेमिंग जैसे टूल्स शामिल हैं.
Vivo X300 Ultra की कीमत 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 1,59,999 रुपये रखी गई है. यह स्मार्टफोन मई से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, Vivo e-store और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा. यह Eclipse Black और Victory Green रंगों में आएगा.
वहीं Vivo X300 FE की कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के लिए 79,999 रुपये और 512GB वैरिएंट के लिए 89,999 रुपये तय की गई है. यह भी मई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और Urban Olive, Lilac Purple और Noir Black रंगों में आएगा.
यह भी पढ़ें: भूल जाइए iPhone 16-17! कौड़ियों के दाम में मिल रहा iPhone 15, यहां मिल रही डील