Vivo के ‘जबड़ कैमरा’ फोन से फोटो लेते दिखे ‘श्रेयस अय्यर’..देखें किस दिन है लॉन्च

HIGHLIGHTS

Vivo X300 Ultra को इंडिया के बाजार में जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo X300 Ultra को एक टेली कंवर्टर किट के साथ लॉन्च किया जाने वाला है।

लॉन्च से पहले यह फोन श्रेयस अय्यर के हाथों में नजर आया है।

IPL में हर साल कुछ न कुछ नजर आता है। हालांकि, जो इस बार IPL 2026 में नजर आया है वह पहले कभी नहीं देखा गया है। असल में, कुछ समय पहले तक IPL (Indian Premier League) में आपको नई नई कारों के दर्शन होते थे लेकिन इस बार आईपीएल 2026 में इंडियन क्रिकेट टीम के जाने माने खिलाड़ी और Punjab Kings IPL Team के कप्तान श्रेयस अय्यर को एक आगामी Vivo Phone के साथ फोटो क्लिक करके कैप्चर किया गया है। असल में, यह VIvo X300 Ultra और उसकी कैमरा किट के साथ देखे गए हैं। इस फोन को Vivo India के बाजार में आने वाले समय में लॉन्च करने वाली है। आइए जानते हैं कि Vivo के इस फोन को असल में इंडिया के टेक बाजार में कब एंट्री मिलने वाली है और यह किस टाइप के कैमरा के अलावा किन स्पेक्स और किस परीके में लॉन्च हो सकता है।

इंडिया में कब एंट्री ले सकता है Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन?

आपने फोन की झलक को Shreyas Iyer के हाथों में ले लिया है। अब देखना है कि आखिर यह फोन इंडिया में कब लॉन्च होने वाला है। असल में, अगर जाने माने टिप्स्टर Yogesh Brar के मानें तो Vivo अपने Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन को इया जबड़ कैमरा सेटअप के साथ 7 मई को लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा कंपनी इसी फोन के साथ अपने एक अन्य Vivo Phone यानि Vivo X300 FE को भी लॉन्च कर सकती है।

कब हो सकती है दोनों फोन्स की सेल?

लीक और इंटरनेट पर मिल रही इन जानकारियों के अलावा यह भी जानकारी सामने आ रही है कि Vivo के इन दोनों ही आगामी फोन्स की सेल 14 मई को हो सकती है। हालांकि, लॉन्च डेट को लेकर यह जानकारी और बिक्री को लेकर आ रही डेट अभी तक आधिकारिक तौर पर कंपनी की ओर से सामने नहीं आई है। इसका मतलब है कि अभी के लिए जो भी जानकारी सामने आ रही है। उसे सटीक नहीं माना जा सकता है। हालांकि, हमने कई बार ऐसा देखा है कि बहुत से टिप्स्टर आदि जो जानकारी देते हैं वो बहुत से मामलों में सही होती है।

क्या हो सकती है Vivo X300 Ultra की कीमत?

वेरिएंटचीन कीमत (CNY)भारतीय कीमत (लगभग)
12GB RAM + 256GB6,999 CNY95,900 रुपये
12GB RAM + 512GB7,499 CNY1,02,700 रुपये
16GB RAM + 512GB7,999 CNY1,09,600 रुपये
16GB RAM + 1TB (Satellite Edition)8,999 CNY1,23,300 रुपये

भारत में, दोनों ही फोन्स की कीमत क्या हो सकती है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी के लिए सामने नहीं आई है लेकिन अगर चीन में Vivo X300 Ultra के दाम को देखा जाए तो शुरुआती कीमत CNY 6,999 यानि लगभग लगभग 95,900 रुपये के आसपास है। यह प्राइस फोन के 12GB रैम और 256GB मॉडल का है। अब अगर 12GB रैम और 512GB मॉडल को देखा जाए तो यह फोन CNY 7,499 यानि लगभग लगभग 1,02,700 रुपये के आसपास लॉन्च हुआ था। 16GB रैम और 512GB मॉडल को कंपनी ने 7,999 CNY यानि लगभग 1,09,600 रुपये के दाम में लॉन्च किया था। फोन का टॉप मॉडल 16GB रैम और 1TB Satellite Communication Edition को कंपनी ने CNY 8,999 यानि लगभग लगभग 1,23,300 रुपये के दाम में लॉन्च किया था।

किन स्पेक्स और फीचर से लैस होगा Vivo X300 Ultra

Vivo फोन की सबसे बड़ी ताकत इस फोन का कैमरा होने वाला है। फोन में अभी तक मिल रही लीक जानकारी के अनुसार इस फोन में एक डुअल 200MP का कैमरा सेटअप मिलता है। एक सेन्सर हाई रेस से लैस है और दूसरा कैमरा के पेरिस्कोप लेंस है। इस कैमरा के साथ आप दमदार और जबड़ फोटो ले सकते हैं। इतना ही नहीं, फोन में एक 6.8-इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले भी मिलने वाली है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इस फोन में परफॉरमेंस के लिए लेटेस्ट प्रोसेसर को जगह दी जा सकती है।

कैटेगरीस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.8 इंच 2K AMOLED
रिफ्रेश रेट144Hz
प्रोसेसरलेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर (संभावित)
कैमराडुअल 200MP कैमरा सेटअप
कैमरा फीचरहाई रेजोल्यूशन सेंसर + पेरिस्कोप लेंस
बैटरीलगभग 6600mAh से 7000mAh
खासियतप्रीमियम कैमरा फोकस
संभावित भारत कीमत1 लाख रुपये से ज्यादा

इतना ही नहीं, इस फोन में आपको एक 6600mAh यानि 7000mAh की बैटरी या इन दोनों के बीच की बैटरी मिल सकती है। अभी के लिए इसे लेकर भी सम्पूर्ण जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अब जानकारी ऐसा भी कह रही है कि फोन को इंडिया के बाजार में 1 लाख से ज्यादा के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो प्रीमियम सेगमेंट में एक नया दमदार जल्द ही आने वाला है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई है।

यह भी पढ़ें: Vodafone Idea का ताबड़तोड़ प्लान.. एक साथ चलेंगे 2 SIM, मिलेगा OTT और अनलिमिटेड डेटा

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :