Vivo X300 FE
स्मार्टफोन निर्माता Vivo ने हाल ही में अपनी X सीरीज़ के तहत Vivo X300 FE को कुछ ग्लोबल मार्केट्स में पेश किया था। अब खबरें सामने आ रही हैं कि कंपनी इस स्मार्टफोन को जल्द ही भारतीय बाजार में भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन लेटेस्ट लीक में इसकी लॉन्च टाइमलाइन और कलर ऑप्शन्स को लेकर अहम जानकारी सामने आई है।
मशहूर टिप्स्टर योगेश बरार (@heyitsyogesh) ने Smartprix के साथ मिलकर दावा किया है कि Vivo X300 FE भारत में मई के पहले सप्ताह में लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, यह स्मार्टफोन ब्लैक, ग्रीन और पर्पल कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध हो सकता है। खास बात यह है कि ग्रीन कलर ऑप्शन भारत के लिए एक्सक्लूसिव बताया जा रहा है।
ग्लोबल मार्केट की बात करें तो Vivo X300 FE को कूल पर्पल, ग्रेफाइट ब्लैक और मूनलाइट व्हाइट रंगों में लॉन्च किया गया है। इसके रियर पैनल पर हॉरिज़ॉन्टल ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें Zeiss ब्रांडिंग भी शामिल है।
कीमत की बात करें तो इस स्मार्टफोन को रूस में मार्च महीने में लॉन्च किया गया था, जहां इसकी शुरुआती कीमत RUB 60,299 (लगभग 71,000 रुपये) रखी गई थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भारत में भी इसकी कीमत इसी के आसपास हो सकती है। आने वाले दिनों में इससे जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo X300 FE में 6.31 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12GB LPDDR5x Ultra RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
यह स्मार्टफोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा देता है। इसके अलावा, इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़ें: अब OTT पर घंटों स्क्रॉलिंग खत्म! JioHotstar का ChatGPT फीचर बोलेगा आपकी भाषा में और ढूंढ देगा परफेक्ट शो