Vivo V70 and Vivo V70 Elite India launch date price specs design leaked
Vivo V70 Series की कीमत भारत के बाजार में एक बार फिर से बढ़ गई है। इस वाले प्राइस हाइक को अगर देखा जाए तो कंपनी ने अपने Vivo V70 से लेकर Vivo V70 Elite और Vivo V70 FE के दाम बढ़ा दिए हैं। यह फोन्स एक बार फिर से महंगे हो चुके हैं। Vivo V70 Elite के प्राइस में इजाफे को देखा जाए तो इसके प्राइस लगभग लगभग 8000 रुपये के आसपास बढ़ चुका है। इसके अलावा Vivo V70 के प्राइस 6000 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं, अगर Vivo V70 FE को देखा जाए तो इस फोन को कंपनी अब 5000 रुपये ज्यादा में सेल कर रही है। आइए अब इन सभी फोन्स के पुराने दाम और नए बढ़े हुए दाम के बारे में चर्चा करते हैं और जानते हैं कि अब आप इन फोन्स को किस प्राइस और किस जगह से खरीद सकते हैं।
अगर Vivo V70 Elite को देखा जाए तो यह इस लाइन के प्रीमियम मॉडल के तौर पर देखा जाता है। इस फोन का इस समय प्राइस 66,999 रुपये बेस मॉडल का है, इसका मतलब है कि यह प्राइस 8GB की रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल का है। वहीं, 8000 रुपये प्राइस बढ़ने से पहले इस फोन को बाजार में 58,999 रुपये के प्राइस में सेल किया जा रहा था। इसके अलावा अगर इस फोन के ही 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को देखा जाए तो इसके प्राइस अब इस समय आसमान छु चुके हैं। इस फोन को अब 71,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Vivo के इस फोन के दाम बढ़ने के साथ ही यह एक नए सेगमेंट में आ चुका है। इसके अलावा अब यह OnePlus 15R से भी महंगा ऑप्शन बन चुका है। इस फोन में एक बड़ी बैटरी के साथ एक फास्ट प्रोसेसर भी मिलता है। हालांकि, Vivo V70 Elite भी कोई कम फोन नहीं है, यह अपने कम्पैक्ट डिजाइन के अलावा अपनी डिस्प्ले और दमदार कैमरा के लिए जाना जाता है।
Vivo V70 को अगर देखा जाए तो यह फोन इस समय भी 60000 रुपये के सेगमेंट में आपक्कों मिल जाने वाला है। असल में इस फोन को इस समय 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल में 59,999 रुपये और 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल में 64,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। अब यहाँ अगर Vivo V70 Elite एक प्रीमियम फोन है तो Vivo V70 को इसी फोन का एक किफायती ऑल्टर्नेटिव माना जा सकता है। इस फोन में मिड-रेंज फोन वाले सब दमदार फीचर और स्पेक्स आपको मिल जाते हैं, इसके अलावा इसकी परफॉरमेंस, कैमरा और बैटरी भी इस फोन को एक खास फोन बना देती है।
Vivo V70 को अगर देखते हैं तो यह इन सभी फोन्स में सबसे किफायती फोन माना जा सकता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 44,999 रुपये है, यह प्राइस फोन के बेस्ट मॉडल यानि 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल का है। फोन के तीन ही मॉडल के प्राइस बढ़ चुके हैं और टॉप वैरिएन्ट को अब 51,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: अब बिना इंटरनेट भी चलेगा Aadhaar App.. झट से होगा वेरीफिकेशन, कैसे इस्तेमाल करें