अगर आप एक दमदार मिड-रेंज फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आप Vivo V50 को इस समय सस्ते में खरीद सकते हैं। यह फोन आमतौर पर 39,999 रुपये के प्राइस में सेल किया जा रहा था, लेकिन इस समय आप इसे Flipkart Freedom Day Sale 2026 से पहले ही इस फोन का प्राइस गिर गया है। फोन की नई कीमत में बैंक ऑफर कार्ड डिस्काउंट आदि शामिल है। यहाँ आपको जानकारी मिलने वाली है कि यह फोन आपको किस प्राइस में मिलने वाला है। इसके पहले आइए जानते हैं कि यह फोन किन स्पेक्स के लिए खासतौर पर खरीदा जा सकता है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, फोन 50MP के कैमरा के साथ लॉन्च हुआ था, और इसमें 6.77-इंच की डिस्प्ले भी है। इस समय फोन सस्ते में मिल रहा है तो आइए जानते हैं कि आप इसे कैसे बेहद ही सस्ते में खरीद सकते हैं।
Vivo V50 स्मार्टफोन को इस समय Flipkart पर Freedom Day Sale 2026 से पहले ही 32,989 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकता है। इसका मतलब है कि इस फोन पर आपको 7010 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। यह डिस्काउंट आप Flipkart पर ले सकते हैं, फोन की खरीद अगर आप Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI Bank Credit Card से खरीदते हैं। ऐसा करने पर आपको 1650 रुपये का डिस्काउंट अलग से मिलने वाला है। इसका मतलब है कि फ्लैट डिस्काउंट और इस फोन पर मिलने वाला कार्ड डिस्काउंट को अगर मिला दिया जाए तो इसके बाद फोन की कीमत 31,339 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं।
फोन पर आपको EMI ऑप्शन भी मिल रहे हैं, आप 36 महीने तक की EMI पर फोएन को खरीद सकते हैं। Flipkart पर आपको एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। अगर आप अपने पुराने अच्छी कंडीशन वाले फोन्स को Vivo V50 को खरीदने के लिए देते हैं तो आपको लगभग लगभग 23,650 रुपये तक की छूट मिल सकती है। ऐसा करके आप फोन को किस प्राइस में खरीद पाएंगे यह आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं। अब आपके इस फोन के स्पेक्स और फीचर आदि पर एक नजर डालते हैं।
Vivo V50 के बारे में सभी जानते हैं कि इसका डिजाइन ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है, इसके अलावा इस फोन में आपको अच्छे खासे स्पेक्स और फीचर आदि भी मिलते हैं। यह फोन 6.77-इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर चलती है। इसकी ब्राइटनेस को अगर देखा जाए तो यह 4500 निट्स के आसपास है। फोन में क्वलकॉम का स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेस्ट माना जा सकता है। इस फोन में AI से जुड़े फीचर भी मिलते हैं। इसके अलावा फोन में 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टॉरिज भी मिलती है।
Vivo V50 को अगर देखा जाए तो इस फोन में आपको Zeiss Backed 50MP का प्राइमेरी रियर कैमरा सेटअप मिलता है, इसके अलावा फोन में एक 50MP का ही दूसरा कैमरा भी मिलता है, सेल्फ़ी आदि के लिए भी फोन में आपको एक 50MP का ही फ्रन्ट कैमरा मिलता है। इस कैमरा के चलते भी यह फोन पसंद किया जाता है। असल में, Vivo V Series के फोन्स में कैमरा तो अच्छा आता ही है।
Vivo V50 को अगर देखा जाए तो इस प्राइस रेंज में आपको एक बड़ी बैटरी इस फोन में मिल जाती है। यह फोन एक 6000mAh की बैटरी से लैस है, इसके द्वारा आप अपने एक दिन को आराम से निकाल सकते हैं। बैटरी के साथ 90W की फास्ट चार्जिंग क्षमता भी मिलती है। अगर आप एक प्रीमियम बिल्ड के साथ एक दमदार कैमरा और बैटरी वाला फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो Vivo V50 आपके लिए बेस्ट हो सकता है। यह फोन सॉफ्टवेयर अपडेट के मामले में भी दमदार है।
यह भी पढ़ें: OnePlus N6x को कांटे की टक्कर देते हैं 20000 से कम में आने वाले ये 5 शानदार फोन