Vivo V20 Pro 5G मोबाइल फोन को भारत में एंड्राइड 11 का अपडेट मिलना शुरू हो गया है। कंपनी ने अभी हाल ही में भारत के बाजार में Vivo V20 Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। हालाँकि इसके लॉन्च के कुछ ही समय बाद कंपनी ने इस मोबाइल फोन को एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट देना शुरू कर दिया है। आपको बता देते है कि लॉन्च के समय Vivo V20 Pro 5G स्मार्टफोन Funtouch OS 11 के साथ एंड्राइड 10 पर लॉन्च किया गया था।
आपको बता देते है कि Vivo V20 Pro 5G मोबाइल फोन में आपको स्नेपड्रैगन 765G प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक ड्यूल कैमरा (सेल्फी) भी मिल रहा है। इस मोबाइल फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप इसके रियर पैनल पर मिल रहा है। फोन में आपको एक 64MP में प्राइमरी सेंसर मिल रहा है, साथ ही इसमें आपको एक 4000mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है।
Vivo ने भारत में Vivo V20 Pro 5G स्मार्टफोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में Rs 29,990 के कीमत में लॉन्च किया है। Vivo V20 Pro को अमेज़न, फ्लिपकार्ट और विवो के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर सेल किया जा रहा है। डिवाइस मिडनाइट जैज़ और सनसेट मेलोडी कलर में आया है।
Vivo V20 Pro मोबाइल फोन को एक 6.44-इंच की FHD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, यह एक AMOLED पैनल है। आपको बता देते है कि फोन में मौजूद नौच पर आपको दो सेल्फी कैमरा भी देखने को मिलने वाले हैं। इसके अलावा आपको होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। फोन के बैक को कंपनी की ओर से AG Matte Glass से निर्मित किया गया है, जिसमें आपको मैट फिनिश मिल रही है, जो इसे फिंगरप्रिंट रेसिस्टेंट बना देती है।
Vivo V20 Pro मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 755G प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज भी मिल रही है, इस फोन को फनटचOS 11 पर लॉन्च किया गया है, जो एंड्राइड 10 पर आधारित है।
Vivo V20 Pro मोबाइल फोन में आपको एक 64MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी मिल रहा है, साथ ही इसमें आपको एक 2MP का मोनोक्रोम सेंसर भी मिल रहा है। फोन के फ्रंट पर आपको एक 44MP का प्राइमरी सेल्फी कैमरा मिल रहा है, इसके साथ ही इसमें आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी मिल रहा है।