Vivo के ब्रांड न्यू फोन की कीमत धड़ाम, इस जगह मिल रही सुनहरी डील

मेमोरी क्राइसिस के चलते मोबाइल फ़ोन्स और लैपटॉप्स के दाम आसमान छू रहे हैं. जितने भी नए फोन्स बाजार में आ रहे हैं वो कई लोगों के बजट से काफी बाहर चले जाते हैं और अगर कोई फोन अपने मन पसंद बजट में मिल भी जाए तो उसमें अच्छे फीचर्स नहीं होते. इस स्थिति में एक नया और अच्छा 5G फोन खरीदना एक चुनौती जैसा लगने लगता है. लेकिन अब भी बाजार में कुछ ऐसे फोन मौजूद हैं जिन पर कंपनियां अच्छे ऑफर्स देकर उन्हें सस्ते में खरीदने का मौका देती है. अगर आप भी एक नया और अच्छे फीचर्स वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो यहां हम आपको लेटेस्ट Vivo T5X 5G स्मार्टफोन की डील बता रहे हैं.

Vivo T5X 5G पर भारी डिस्काउंट

मार्च में लॉन्च हुए Vivo T5X 5G के 256GB + 8GB वाले वैरिएंट की Flipkart पर MRP 33,999 रुपये है लेकिन अभी उस पर 21% तक की छूट मिल रही है, जिससे इसकी घटकर 26,999 रुपये हो गई है.

Vivo T5X 5G पर बैंक ऑफर्स

इस फोन की खरीदारी के लिए Flipkart Axis या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड को इस्तेमाल करने पर आप इस फोन पर 2,300 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं. इसके अलावा इस फोन को खरीदते समय आप कुछ अन्य बैंकों जैसे HDFC और ICICI के कार्ड पर भी डिस्काउंट पा सकते हैं. हालांकि, सबसे ज्यादा डिस्काउंट Flipkart के अपने Flipkart Axis और Flipkart SBI पर मिल रहा है.

Vivo T5X 5G पर एक्सचेंज ऑफर्स

इस फोन को खरीदते समय अगर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करना चाहते हैं तो आप इस फोन को और भी कम दाम में खरीद पाएंगे. अगर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करते हैं तो आपको इस फोन पर और तगड़ी छूट मिल सकती है.

Vivo T5X 5G का फाइनल प्राइस

अगर आप Vivo के इस धमाकेदार फोन पर मिल रहे डिस्काउंट और ऑफर्स को पाने में सफल होते हैं तो आप Vivo T5X 5G फोन को 24,699 रुपये से भी कम में खरीद पाएंगे.

Vivo T5X 5G के स्पेक्स और फीचर

इसी साल मार्च में लॉन्च हुआ यह फोन शानदार फीचर्स से भरा हुआ है और अपनी प्राइस रेंज के हिसाब से यह एकदम वैल्यू फॉर मनी डिवाइस साबित होता है. इस फोन में एक 6.7 इंच की LCD डिस्प्ले है जो 1200 निट्स की ब्राइटनेस देने में सक्षम है. यह डिस्प्ले 120Hz तक के रिफ्रश रेट के साथ आती है. इस फोन में 7200mAh की धमाकेदार बैटरी है जो 44W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसमें पीछे की तरफ 50MP + 2MP कैमरा सेटअप और आगे की तरफ 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है.

यह भी पढ़ें: औंधे मुंह गिरी Samsung Galaxy S26 Series की कीमत, सीधे मिल रहा हजारों रुपये का फायदा, ऐसे लें ऑफर का फायदा

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :