UIDAI Aadhaar Card name change rules How to change name after marriage fix spelling mistakes add or remove names and check full update process
आज के इस दौर में आधार और पैन कार्ड हमारे जीवन का कितना अहम हिस्सा बन चुके हैं इसका हम अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते। अब चाहे बैंक खाता हो, टैक्स से जुड़ा कोई काम या किसी सरकारी सेवा का फायदा लेना हो, बिना आधार और पैन के इन कामों का पूरा होना नामुमकिन है। ऐसे में अगर आपने हाल ही में अपना घर बदला है या किसी दुसरे शहर में शिफ्ट हुए हैं, तो इन दस्तावेज़ों में नया अपडेट लाना ज़रूरी हो जाता है। खैर राहत की बात तो अब ये है कि अब आपको अपने आधार या पैन का अड्रेस बदलवाने के लिए अब बार बार अपने निजी आधार केंद्र के चक्कर लगाने की कोई ज़रूरत नहीं है, क्योंकि अब आप ये काम मिंटो में अपने घर पर बैठे ही कर सकते हैं।
अगर आपको आधार और पैन दोनों में ही पता बदलना है, तो अगर हमारी मानें तो पहले आधार में पता बदलना सही रहेगा, इसके लिए आपको करना ये है की पहले UIDAI के myAadhaar पोर्टल का इस्तेमाल करना है या मोबाईल एप्प को अपने फ़ोन में इंस्टाल कर लेना है। उसके बाद फिर आपको पहले पोर्टल पर लॉगिन करके अपने आधार नंबर को दर्ज करना होगा। फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिस से ये वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा। वेरिफिकेशन जब एक बार पूरा हो जाएगा तब आप अपना अड्रेस अपडेट कर सकते हैं।
अब आपको अड्रेस अपडेट का विकल्प चुनकर अपना पता ध्यान से भरना है। ध्यान रहे की पता आपको वही चुनना है जो आपके एड्रेस प्रूफ में दिया गया है। साथ ही इसमें आपको ज़रूरी Address Proof भी अपलोड करना होगा। फॉर्म जमा करने से पहले आपको पूरी जानकारी की एक बार अच्छे से पुष्टि कर लेनी है,क्योंकि पता अगर गलत हुआ तो आगे दिक्कतें हो सकती हैं। एक बार जब रिक्वेस्ट सबमिट हो जाए, उसके बाद आपको एक URN यानी अपडेट रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा। इसी नंबर की मदद से आप अपने आधार अपडेट का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
आधार में नया पता एक बार अपडेट हो जाए उसके बाद आप पैन में बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। ये करने के लिए आपको Protean (NSDL) या UTIITSL की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां Change/Correction in PAN Data का विकल्प चुनें और अपने पैन का नंबर दर्ज करें। इसके बाद वहां जो जानकारी आपसे मांगी जाए उसे भर दें। इसके बाद आपको आधार बेस्ड e-KYC का विकल्प मिल सकता है।
अगर आपने आधार बेस्ड e-KYC का विकल्प चुना है तो आपको OTP के ज़रिये वेरिफिकेशन पूरा करना होगा। एक बार जब ये प्रक्रिया पूरी हो जाए तब आप आधार में अपडेट किया हुआ नया पता PAN के रिकॉर्ड में भी अपडेट कर सकते हैं। यानी आपने अगर अपना घर बदल लिया है, तो पेहले आधार में पता सही करना और उसके बाद उसी आधार के ज़रिये पैन में e-KYC कराना आसान तरीका हो सकता है। हालांकि, PAN में बदलाव के लिए फॉर्म के जरिए अपडेट करने का विकल्प भी मौजूद है।
मान लीजिए कि आपने अपना घर बदला, लेकिन आपके आधार और पैन में अभी भी पुराना पता दर्ज है। ऐसे में भविष्य में किसी भी दस्तावेज़ की ज़रूरत पड़ने पर अलग अलग परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए घर बदलने के बाद जरूरी दस्तावेजों में पता अपडेट कराना एक जरूरी काम है। आधार अपडेट रिक्वेस्ट डालने के बाद URN संभालकर रखें. इससे आप अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं। आधार में नया पता अपडेट हो जाने के बाद PAN में आधार-आधारित e-KYC की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है. इस तरह घर बैठे दोनों जरूरी दस्तावेजों में नया पता अपडेट करने का काम किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Amazon-Flipkart ही नहीं, इस जगह भी शुरू हुई बड़ी सेल, iPhone से Samsung तक देखें टॉप डील्स