औंधे मुंह गिरी Samsung Galaxy S26 Series की कीमत, सीधे मिल रहा हजारों रुपये का फायदा, ऐसे लें ऑफर का फायदा
Samsung Galaxy S26 सीरीज पर 10 हाजर तक की छूट
Amazon पर 27 मई तक लाइव है ऑफर
बैंक और एक्सचेंज ऑफर से और कम हो सकती है कीमत
अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं तो यह सही समय हो सकता है. Samsung Galaxy S26 Series की कीमत अचानक धड़ाम हो गई है. अच्छी बात है कि इसके साथ कोई टर्म और कंडीशन नहीं लगाई गई है. Amazon ने सीधा 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे दिया है. ये ऑफर सीमित समय के लिए लाइव है. लिस्टिंग के मुताबिक यह डील 27 मई तक उपलब्ध रहेगी, जिसके बाद कीमतें फिर बदल सकती हैं.
Surveyइस ऑफर के तहत Samsung Galaxy S26 Series के तीनों मॉडल Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra की कीमतों में कटौती की गई है. साथ ही बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील्स भी मिल रही हैं, जिससे फाइनल कीमत और कम हो सकती है. यानी अगर आप सैमसंग का फ्लैगशिप फोन लेने की सोच रहे हैं तो अभी आपको काफी अच्छी डील मिलने वाली है.
Samsung Galaxy S26 Series पर ऑफर
सबसे पहले बात कर लेते हैं बेस मॉडल की. बेस मॉडल यानी Galaxy S26 (12GB + 256GB) अब केवल 79,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत 87,999 रुपये थी. यानी बायर्स को सीधे 8,000 रुपये का फायदा हो रहा है.

वहीं, Galaxy S26+ (12GB + 256GB) की बात करें तो इस पर सबसे ज्यादा फायदा दिख रहा है. यह अब 1,09,999 रुपये में मिल रहा है. हालांकि, इसकी कीमत पहले 1,19,999 रुपये थी. यानी यहां आपको 10,000 रुपये का तक का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है.
वहीं, सबसे प्रीमियम हैंडसेट यानी Galaxy S26 Ultra (12GB + 256GB) की कीमत भी कम हो गई है. इस हैंडसेट को अब आप 1,30,999 रुपये में खरीद सकते हैं. आपको बता दें कि लॉन्च के समय इसकी कीमत 1,39,999 रुपये थी. यानी अभी इस पर 9,000 रुपये का सीधा फायदा मिल रहा है.
बैंक डिस्काउंट और इंस्टेंट डिस्काउंट
यह सिर्फ बेस डिस्काउंट तक सीमित नहीं है. अगर आपके पास चुनिंदा बैंक कार्ड हैं, तो अतिरिक्त कैशबैक या इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है. इसके अलावा, पुराना फोन एक्सचेंज करने पर कीमत और कम हो सकती है. हालांकि, एक्सचेंज की वैल्यू आपके पुराने फोन की वैल्यू पर डिपेंड करती है.

Samsung Galaxy S26 Series के फीचर्स
Samsung की यह सीरीज Android 16 पर आधारित One UI 8.5 के साथ आती है. Galaxy S26 में 6.3 इंच की डिस्प्ले मिलती है, जबकि S26+ और Ultra में 6.7 इंच और 6.9 इंच स्क्रीन दी गई है. तीनों में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग स्मूद रहती है.
कैमरा सेटअप की बात करें तो S26 और S26+ में 50MP का मेन कैमरा मिलता है, जबकि S26 Ultra में 200MP का प्राइमरी सेंसर और पेरिस्कोप लेंस दिया गया है, जो इसे फोटोग्राफी के लिए ज्यादा पावरफुल बनाता है. बैटरी भी मॉडल के हिसाब से अलग है. S26 में 4,300mAh, S26+ में 4,900mAh और Ultra में 5,000mAh बैटरी मिलती है. तीनों में वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है.
यह भी पढ़ें: भूल जाइए iPhone 16-17! कौड़ियों के दाम में मिल रहा iPhone 15, यहां मिल रही डील
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile