Oppo F35 Pro vs Oppo Reno 16c: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और इंडिया प्राइस की तुलना

By

Oppo ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी F35 सीरीज के तहत Oppo F35 Pro 5G लॉन्च किया है। इसका मुकाबला जुलाई में लॉन्च हुए Oppo Reno 16c से हो सकता है, जो आया तो 50 हज़ार से कम में था लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर 53 हज़ार के आसपास पहुंच गई है। दोनों स्मार्टफोन में 50MP का सेल्फी कैमरा, AMOLED डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और 80W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। आज हम डिजाइन और डिस्प्ले से लेकर कीमत तक, इन दोनों स्मार्टफोन्स की तुलना कर रहे हैं। अगर आप 50 हज़ार रुपये के आसपास की रेंज में खरीदने के लिए कोई नया अच्छा सा फोन तलाश रहे हैं, तो यह तुलना आपके लिए काम की हो सकती है।

Oppo F35 Pro vs Oppo Reno 16c

डिजाइन और डिस्प्ले

Oppo F35 Pro 5G में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,272×2,772 पिक्सल है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,000Hz तक इंस्टैंटेनियस टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 450ppi पिक्सल डेंसिटी और 1.07 अरब कलर्स का सपोर्ट मिलता है। इसकी पीक ब्राइटनेस हाई ब्राइटनेस मोड में 1,800 निट्स तक है।

वहीं, Oppo Reno 16c में 6.57 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रिजॉल्यूशन 1,080×2,372 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। इसकी पिक्सल डेंसिटी 397ppi और पीक ब्राइटनेस 1,400 निट्स तक है।

ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो दोनों फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है। इनसे धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Oppo F35 Pro 5G में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ARM Mali GPU और LPDDR4X रैम मिलती है। फोन में UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह Android 16 पर आधारित ColorOS 16.5 पर चलता है।

दूसरी ओर, Oppo Reno 16c में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर मिलता है। इसमें LPDDR4X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। फोन Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर चलता है। इसके 8GB और 12GB रैम विकल्प उपलब्ध हैं।

दोनों स्मार्टफोन में 5G कनेक्टिविटी मिलती है। सिक्योरिटी के लिए इनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक का विकल्प दिया गया है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Oppo F35 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा है, जो ऑटोफोकस और डुअल-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करता है। इसके साथ 116 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर और 100 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 4K रिजॉल्यूशन में 30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

Oppo Reno 16c में भी 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी और चार्जिंग

Oppo Reno 16c में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Oppo F35 Pro 5G में 8,000mAh की बैटरी मिलती है। दोनों फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। इस तरह बैटरी क्षमता के मामले में Oppo F35 Pro आगे है। चार्जिंग स्पीड के मामले में दोनों के फीचर्स समान हैं।

भारत में कीमत

Oppo F35 Pro

  • 6GB RAM + 128GB स्टोरेज: 45,999 रुपये
  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज: 49,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: 54,999 रुपये

Oppo Reno 16c

  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज: 52,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: 57,999 रुपये
  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: 62,999 रुपये

यह भी पढ़ें: Vivo S2 FE vs Realme P4s vs iQOO Z11: डिज़ाइन, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By