नए अवतार में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite और Vivo T5 Pro..देखें क्या बदला?

HIGHLIGHTS

Vivo T5 Lite 5G और Vivo T5 Pro 5G को कंपनी ने नए अवतार में पेश किया है।

Vivo के दोनों ही फोन्स को नई रैम और स्टॉरिज मॉडल मिले हैं।

इंडिया में इन दोनों ही वीवो फोन्स का प्राइस क्या है?

Vivo के Vivo T5 Lite और Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन्स को नए रैम और स्टॉरिज मॉडल में इंडिया के बाजार में उतारा जा चुका है। दोनों ही वीवो फोन्स को इंडिया में अभी एक महीने पहले ही लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद दोनों ही फोन्स अब नई रैम और स्टॉरिज में भी मिलेंगे। Vivo T5 Lite को 4GB रैम और 64GB स्टॉरिज मॉडल में भी खरीदा जा सकता है। वहीं, Vivo T5 Pro को कंपनी अब 6GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल में लेकर आई है। दोनों फोन्स की खासियत इनका प्रोसेसर है, Vivo T5 Lite को MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया था, इसी पर Redmi 17C भी लॉन्च हो चुका है। इस फोन में एक 6500mAh की बैटरी भी मिलती है। दूसरी ओर, अगर Vivo T5 Pro को देखा जाए तो यह फोन स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 पर आता है, इसमें एक बड़ी 9020mAh की बैटरी है, जो 90W की फास्ट चार्जिंग से लैस है।

किस प्राइस में आए हैं Vivo T5 Series के नए मॉडल

Flipkart पर Vivo T5 Lite को 4GB रैम और 64GB स्टॉरिज मॉडल के साथ 20,499 रुपये के प्राइस में देखा जा सकता है, हालांकि, लिस्टिंग अभी इसे खरीदने के लिए नहीं कह रही है, बल्कि यहाँ Coming Soon लिखा है। इस फोन को 4GB रैम और 128GB मॉडल के अलावा 6GB रैम और 128GB और 256GB मॉडल में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है।

दूसरी तरह, Vivo T5 Pro को अगर देखा जाए तो यह Flipkart पर 6GB रैम और 128GB स्टोरगे मॉडल में 49,999 रुपये (ये प्राइस सही प्राइस नहीं है) के प्राइस में देखा जा सकता है। इस फोन को भी खरीदा जा नहीं जा सकता, बल्कि यहाँ भी Coming Soon दिखाई दे रहा है। यह फोन 8GB 128GB, 256GB और 12GB और 256GB स्टॉरिज मॉडल में लॉन्च हो चुका है।

कब से खरीदने के लिए मिलेंगे, दोनों Vivo Phone

Vivo T5 Lite और Vivo T5 Pro स्मार्टफोन्स के दोनों ही नए मॉडल Flipkart की BBD सेल में खरीदने के लिए मिलने वाले हैं, यह सेल 8 अक्टूबर से शुरू हो रही है।

Vivo T5 Lite और Vivo T5 Pro के स्पेक्स और फीचर

VIvo T5 Lite स्मार्टफोन में एक 6.74-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इस फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, फोन में एक 50MP का मेन और एक 5MP का सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। Vivo T5 Lite में एक 6500mAh की बैटरी मिलती है, जो 44W की फास्ट चार्जिंग से लैस है। इस फोन में IP65 रेटिंग भी मिलती है।

Vivo T5 Pro को देखा जाए तो इस फोन में 6.83-इंच की बड़ी AMOLED 1.5K डिस्प्ले मिलती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसमें भी डायल कैमरा सेटअप है। फोन में एक 50MP का मेन और एक 2MP का बोकह लेंस मिलता है। फोन में एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी नजर आता है।

यह भी पढ़ें: Redmi 17C vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :