Oppo K14 Plus vs Poco X8: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

By

Oppo K14 Plus को हाल ही में भारत में K14 सीरीज के सबसे हाई-एंड मॉडल के तौर पर लॉन्च किया गया है। वहीं इसकी टक्कर में Poco X8 भी करीब 30 हजार रुपये के सेगमेंट में आने वाला लेटेस्ट स्मार्टफोन है जो सितंबर में ही लॉन्च हुआ है। दोनों फोन में AMOLED डिस्प्ले, 120Hz या उससे ज्यादा रिफ्रेश रेट, 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और बड़ी बैटरी दी गई है। हालांकि, प्रोसेसर, चार्जिंग, कैमरा सेटअप और डिस्प्ले फीचर्स में दोनों के बीच काफी अंतर है। आइए Oppo K14 Plus और Poco X8 के स्पेक्स और कीमत की तुलना हैं।

Oppo K14 Plus vs Poco X8

डिजाइन और डिस्प्ले

Oppo K14 Plus में 6.77 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 2,772×1,272 पिक्सल है। स्क्रीन में एडैप्टिव 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है और यह अधिकतम 144Hz तक जा सकता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स है। फोन में एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है और यह IP69K रेटिंग के साथ आता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

Poco X8 में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,280×2,772 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, Dolby Vision और 3,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 3,200Hz तक इंस्टेंट टच सैंपलिंग और TÜV Triple Eye Protection सर्टिफिकेशन को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है। इसे IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है।

Poco X8 का स्क्रीन साइज़ तुलनात्मक रूप से बड़ा है, लेकिन रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस के मामले में Oppo K14 Plus साफ बढ़त लेता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Oppo K14 Plus में MediaTek Dimensity 7360 Max चिपसेट दिया गया है। इसमें 8-कोर CPU है। ग्राफिक्स के लिए Mali-G615 MC2 GPU मिलता है। फोन में 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर चलता है। इसे 3 बड़े OS अपग्रेड और 4 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।

Poco X8 में Qualcomm का 4nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Adreno GPU मिलता है और फोन LPDDR4X RAM के साथ आता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Poco X8 Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी फोन के लिए चार OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

परफॉर्मेंस में Oppo K14 Plus का प्रोसेसर Poco X8 से थोड़ा फ़ास्ट है। लेकिन सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी के मामले में Poco X8 क्लियर विनर है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Oppo K14 Plus में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो 2-axis OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा है, जिसका इस्तेमाल पोर्ट्रेट मोड में डेप्थ मैपिंग के लिए किया जाता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Poco X8 में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस तरह कैमरा हार्डवेयर के लिहाज से दोनों फोन लगभग बराबरी पर खड़े हैं।

बैटरी और चार्जिंग

Oppo K14 Plus में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। USB Type-C पोर्ट के जरिए फोन को चार्ज किया जाता है।

Poco X8 में इससे भी बड़ी 9,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी देता है। इस तरह बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड दोनों के मामले में साफ़ तौर पर Poco X8 के स्पेसिफिकेशन ज्यादा बेहतर हैं।

भारत में कीमत

Oppo K14 Plus की भारत में शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। यह कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 32,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है। फोन Solar Orange और Star White कलर में उपलब्ध है। इसकी बिक्री 8 अक्टूबर 2026 से Flipkart और Oppo के ई-स्टोर पर शुरू होगी। लॉन्च डे पर प्रमुख बैंकों से 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और 6 महीने का नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी मिलेगा।

Poco X8 की भारत में शुरुआती कीमत भी 29,999 रुपये है, जो 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के लिए है। वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट भी क्रमश: 32,999 रुपये में और 35,999 रुपये में आते हैं। यह Black, Fiery Orange और Frost White कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें: Redmi ने सैमसंग को मात देने उतारा Redmi 17C..मिलता है 50MP का कैमरा और 6000mAh बैटरी

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By