Samsung की ओर से इंडिया के बाजार में एक नए फोन के तौर पर अपने एक नए 4G Phone को इंडिया के बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कपानी Samsung Galaxy A08 4G के तौर पर लेकर आई है। इस फोन की खासियत यह है कि इसमें 6000mAh की बैटरी मिलती है। फोन MediaTek Helio G99+ प्रोसेसर से लैस है। इस फोन का प्राइस 20000 रुपये से कम है। सैमसंग की ओर से इस फोन में एक 50MP का कैमरा भी दिया गया है। यहाँ फोन के असल प्राइस से लेकर इसके स्पेक्स और फीचर आदि की सम्पूर्ण डिटेल्स आपको मिल जाने वाली हैं।
सैमसंग का यह सस्ता फोन 4GB रैम और 64GB स्टॉरिज के साथ 18499 रुपये के प्राइस में आता है। फोन को एक ही सिंगल मॉडल में कंपनी लेकर आई है। याद रखिए कि यह सैमसंग फोन आपको ऑफलाइन बाजार में ही मिलने वाला है। अभी इसे ऑनलाइन सेल नहीं किया जाएगा। सैमसंग के इस फोन को कंपनी Dark Blue, Silver और Green Color में लेकर आई है।
Samsung के इस फोन की सबसे बड़ी खासियत 6000mAh की इसकी बैटरी है। इसके अलावा फोन को ताकत देने के लिए कंपनी ने इसमें MediaTek Helio G99+ प्रोसेसर को जगह दी है। फोन को कंपनी ने एंड्रॉयड 16 की सपोर्ट के साथ OneUI पर लॉन्च किया है। ग्राफिक्स आदि के लिए फोन में Mali-G57 MC2 GPU भी दिया गया है। फोन की स्मूद रनिंग के लिए इसमें LPDDR5x RAM को जगह दी है। फोन में 4GB की वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मौजूद है। कंपनी फोन को 6 साल के OS और 6 साल के ही सिक्युरिटी अपडेट के साथ आता है।
Samsung Galaxy A08 4G में कंपनी ने एक अच्छी डिस्प्ले को भी जगह दी है। इसमें एक 6.7-इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है। यह एक वाटरड्रॉप नॉच वाली PLS LCD डिस्प्ले है। डिस्प्ले को रिफ्रेश करने के लिए इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट भी दिया गया है। इसके अलावा पानी और धूल से फोन को बचाने के लिए इसमें IP64 रेटिंग का सपोर्ट भी मौजूद है। कैमरा आदि को देखा जाए तो सैमसंग फोन एक डुअल कैमरा सपोर्ट से लैस है। इसमें एक 50MP का f/1.8 अपर्चर वाला मेन कैमरा मिलता है, इसमें 2MP का एक अन्य कैमरा भी दिया गया है। फोन से अच्छी सेल्फ़ी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए इसमें एक 8MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है।
सैमसंग ने अपने इस फोन को एक 6000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया है। इस बैटरी के साथ फोन आपका एक दिन आसानी से निकाल सकता है। यह बैटरी 25W की फास्ट चार्जिंग से लैस है, इसका मतलब है कि फोन अगर जल्दी से बंद होने को भी होता है तो आप इसे जल्दी से चार्ज कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगे हो रहे हैं TV, AC, Fridge! खरीदने से पहले प्राइस जरूर चेक करें