Redmi 17C 5G with 6000mAh battery India launch on October 1 check specs and features
Samsung ने जहां अपने Samsung Galaxy A08 फोन को इंडिया के बाजार में 4G क्षमता के साथ लॉन्च किया है, वहीं Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने इंडिया के बाजार में अपने नए 5G Phone को लॉन्च कर दिया है। Redmi Phone को कंपनी Redmi 17C 5G के तौर पर लेकर आई है। फोन के सबसे दमदार स्पेक्स और फीचर आदि देखें जाएं तो यह जाहिर तौर पर इसके कैमरा और बैटरी हैं। फोन में 6000mAh की बैटरी मिलती है, इसके अलावा इसमें 50MP का कैमरा सेटअप और उससे भी ज्यादा खास फोन को कंपनी MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ लेकर आई है। आइए इस फोन के प्राइस और अन्य सभी डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं। सबसे पहले इस Redmi 17C की Pricing से शुरू करते हैं।
Samsung ने अपने फोन को 4G क्षमता के साथ 19000 रुपये से कम प्राइस में इंडिया में लॉन्च किया है। वहीं, Redmi 17C को देखा जाए तो यह एक 5G Phone है और इसमें दमदार प्रोसेसर भी मिलता है, इसके अलावा फोन की स्टॉरिज भी सैमसंग फोन से ज्यादा है। इसके बाद भी यह आपको 4GB रैम और 128GB स्टॉरिज के साथ 20,999 रुपये के प्राइस में मिलने वाला है। वहीं, अगर ग्राहक इस फोन के 6GB रैम और 128GB मॉडल को खरीदना चाहते हैं तो इसकी कीमत 22,999 रुपये के आसपास है। सेल को देखा जाए तो इस रेडमी फोन को ग्राहक 7 अक्टूबर से होने वाली सेल में खरीद सकते हैं। इसे कंपनी Coffee Brew, Purple Dawn और Dark Knight कलर में लेकर आई है।
Redmi 17C को इंडिया के बाजार में एंड्रॉयड 16 पर आधारित HyperOS 3 पर लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है, इस प्रोसेसर के साथ आप गेमिंग के साथ साथ अन्य सभी फोन से जुड़े काम कर सकते हैं, इसके बाद भी आपके फोन्स हैंग या लैग नहीं करता है। इस फोन में अच्छे ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 GPU भी मिलता है।
Redmi ने अपने इस फोन को एक 6.9-इंच की स्क्रीन के साथ लेकर आई है। यह एक LCD Panel है, जिसमें एक वाटर ड्रॉप नॉच मिलता है, वहीं इस डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है। इस डिस्प्ले को 810 निट्स की ब्राइटनेस पर लॉन्च किया गया है, इसका मतलब है कि धूप में जाने के बाद भी आप इस फोन की स्क्रीन को इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पूरी तरह से अंधेरी नहीं होती है।
Redmi की ओर से इस 5G Phone में अच्छा खासा कैमरा भी दिया है। फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, इस कैमरा सेटअप में एक 50MP का मेन और एक अन्य AI Lens दिया गया है। सेल्फ़ी आदि के लिए फोन में कंपनी ने 8MP का सेल्फ़ी कैमरा भी रखा है। इस फोन में भी सैमसंग के फोन के जैसे ही एक 6000mAh की बैटरी है। हालांकि, 25W के स्थान पर इसमें 33W की फास्ट चार्जिंग क्षमता मिलती है। कंपनी की ओर से इसमें 10W की रीवर्स चार्जिंग क्षमता भी दी गई है।
यह भी पढ़ें: 6000mAh की बैटरी वाला Samsung Phone लॉन्च.. कीमत 18 हजार रुपये