Redmi 17C vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Redmi 17C vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Redmi 17C 5G को भारत में Xiaomi के बजट स्मार्टफोन लाइनअप में नए मॉडल के तौर पर लॉन्च किया गया है। इसकी सीधी टक्कर Vivo T5 Lite 5G और Realme P4R 5G जैसे फोन से हो सकती है, जो इसी प्राइस सेगमेंट में आते हैं। तीनों स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 120Hz या उससे ज्यादा रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। 25000 रुपये के अंदर की प्राइस रेंज में इन तीनों डिवाइसेज़ के बीच कुछ समानताएं नज़र आती हैं, तो वहीं कुछ बड़े अंतर भी देखने को मिलते हैं। अगर आप इस कीमत में कोई बढ़िया फोन तलाश रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कौन सा लें, तो तुलना आप ही के लिए है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Redmi 17C vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R

डिजाइन और डिस्प्ले

Redmi 17C 5G में 6.9 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 720×1,600 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की HBM ब्राइटनेस 810 निट्स तक है। इसमें 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 16.7 मिलियन कलर्स मिलते हैं। यह IP64 रेटिंग के साथ आता है। फोन का वजन करीब 211 ग्राम और मोटाई 7.99mm है।

Vivo T5 Lite 5G में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1,600 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसमें 260ppi पिक्सल डेंसिटी और 83 प्रतिशत NTSC कलर गैमट मिलता है। फोन को IP65 रेटिंग मिली है। इसका वजन करीब 209 ग्राम और मोटाई 8.39mm है।

Redmi 17C 5G launch in India on October 1 specification revealed

Realme P4R 5G में 6.8 इंच का HD+ LCD पैनल है। इसका रिजॉल्यूशन 720×1,570 पिक्सल है और यह 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स है। फोन में IP65 रेटिंग, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और ArmourShell Tough Build प्रोटेक्शन मिलता है। इसकी मोटाई करीब 8.8mm और वजन लगभग 224 ग्राम है।

Redmi 17C में सबसे बड़ा 6.9 इंच का पैनल है, जबकि Realme P4R का 144Hz रिफ्रेश रेट सबसे ज्यादा है। ब्राइटनेस के मामले में Vivo T5 Lite और Realme P4R ज्यादा अच्छे हैं।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Redmi 17C 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। फोन में 6GB तक LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। इसमें 6GB तक वर्चुअल RAM और microSD कार्ड के जरिए 1TB तक स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प मिलता है। फोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलता है।

Vivo T5 Lite 5G में भी MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। microSD कार्ड से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है।

Vivo T5 Lite launch date display and some key specs released

Realme P4R 5G में भी Dimensity 6300 प्रोसेसर और Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। इसमें 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। इसमें One Tap Cooling और 5,300 वर्ग मिलीमीटर का AirFlow Vapour Chamber भी मिलता है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Redmi 17C 5G में सिंगल 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। यह 1080p/30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जिसका अपर्चर f/2.0 है।

Vivo T5 Lite 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा है, जिसके साथ 0.08 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसका अपर्चर f/2.2 है।

Realme P4R 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जो f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है, जिसका अपर्चर f/2.0 है।

बैटरी और चार्जिंग

Redmi 17C 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट मिलता है।

Realme P4R with 8000mah battery gets Price discount with bank offer on Flipkart

Vivo T5 Lite 5G में 6,500mAh की बैटरी है और यह 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। फोन में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और USB Type-C जैसे कनेक्टिविटी विकल्प मिलते हैं।

Realme P4R 5G में सबसे बड़ी 8,000mAh बैटरी दी गई है। यह 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। Realme का दावा है कि बैटरी 1,600 चार्जिंग साइकल के बाद भी अपनी मूल क्षमता का 80 प्रतिशत से ज्यादा बनाए रख सकती है और एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकती है। इस तरह बैटरी क्षमता और चार्जिंग दोनों में यह फोन बाज़ी मारता है।

भारत में कीमत

Redmi 17C 5G की भारत में शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है। यह कीमत 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। इसका 6GB + 128GB मॉडल 22,999 रुपये में आता है। इसकी बिक्री 7 अक्टूबर से Amazon और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी।

Vivo T5 Lite 5G की शुरुआती कीमत 20,499 रुपये है। यह कीमत 4GB + 128GB वेरिएंट की है। 6GB + 128GB मॉडल 22,999 रुपये और 6GB + 256GB वेरिएंट 26,999 रुपये में आता है।

Realme P4R 5G की कीमत 4GB + 128GB मॉडल के लिए 19,999 रुपये से शुरू होती है। इसका 6GB + 128GB वेरिएंट 21,999 रुपये और 6GB + 256GB मॉडल 23,999 रुपये में आता है।

यह भी पढ़ें: Oppo K14 Plus vs Poco X8: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile