Vivo ने अपने नए फोन Vivo T5x 5G के इंडिया लॉन्च को लेकर एक टीजर जारी कर दिया है। यह फोन Vivo T4x की ही पीढ़ी का नया फोन होने वाला है, जिसे मार्च 2025 में लॉन्च किया गया था। अब लगभग एक साल के बाद Vivo T5x 5G को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। हालांकि, इस समय फोन को लेकर चर्चा इसलिए भी तेजी से हो रही है, क्योंकि फोन के बेंचमार्क स्कोर आदि ने इंटरनेट पर तहलका सा मचा दिया है। इस स्कोर को देखकर ऐसा भी पता चलता है कि यह फोन एक मिड-रेंज फोन होने वाला है। अभी के लिए फोन के स्पेक्स आदि सामने नहीं आए हैं, लेकिन कुछ लीक आदि से यह पता चलता है कि फोन को कंपनी MediaTek Dimensity 7400 Turbo पर लॉन्च कर सकती है। आइए अब फोन के प्राइस पर एक नजर डाल लेते हैं, हालांकि बताते चलें कि फोन की प्राइसिंग आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है।
अगर Vivo India की ओर से X Platform पर किए गए एक पोस्ट को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि फोन बेंचमार्क लिस्टिंग में अच्छा परफॉरमेंस दे रहा है। अव देखना होगा कि क्या असल में भी इसकि परफॉरमेंस वैसी ही होने वाली है, जैसे बेंचमार्क में नजर आती है। कंपनी की ओर से जारी टीजर से जानकारी मिलती है कि फोन को AnTuTu प्लेटफॉर्म पर 1 मिलियन से भी ज्यादा का स्कोर प्राप्त हुआ है। अभी के लिए कंपनी की ओर से यही जानकारी सामने आई है, यह अभी तक सामने नहीं आई है कि फोन में किस चिपसेट को जगह मिल सकती है। हाँ, इतना जरूर है कि फोन की परफॉरमेंस इस श्रेणी में दमदार होने वाली है।
अगर प्राइस को देखा जाए तो प्रोमोशनल टीजर के फूटर पर एक जानकारी मिलती है, जो कहती है कि 5 मार्च 2026 तक यह 23,000 रुपये की कीमत वाला फोन सबसे फास्ट है। अब इस स्टैटमेंट से जानकारी मिलती है कि फोन को 23 हजार से कम की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। अभी आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अब आइए इस फोन के उन फीचर्स पर नजर डालते हैं जो वीवो फोन के लॉन्च से पहले ही आपको जान लेने चाहिए।
अगर हम टिप्स्टर योगेश ब्रार के एक पोस्ट को देखते हैं तो उससे यह जानकारी मिलती है कि वीवो के इस फोन में आपको MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर मिल सकता है, इसके अलावा फोन को एंड्रॉयड 16 पर आधारित OriginOS 6 पर लॉन्च किया जा सकता है। वीवो के फोन को लेकर ऐसा भी माना जा रहा है कि इस फोन में एक 7200mAh की बैटरी हो सकती है। यह बैटरी 44W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली है। अभी के लिए कैमरा और अन्य फीचर्स को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। हो सकता है कि आने वाले समय में वीवो फोन को लेकर और जानकारी इंटरनेट पर सामने आए है।
लॉन्च परंपरा को देखा जाए तो मार्च 2025 के बाद नए फोन को अब मार्च 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। अभी के लिए आधिकारिक लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठा है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले समय में फोन के प्राइस, स्पेक्स और लॉन्च डेट से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ सकती है। अभी के लिए इतना जानना जरूरी है कि Vivo T4x 5G की पीढ़ी का नया फोन Vivo T5x 5G के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है।