दूर से भी खींच सकेंगे शानदार फोटो? vivo के नए फोन में मिलेगा 200MP कैमरा और 200mm जूम लेंस, अन्य फीचर देखें
Vivo S70 Pro में 200MP प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।
Vivo के फोन में 64MP टेलीफोटो और 50MP सेल्फी कैमरा भी मिलने की चर्चा है।
Vivo के S70 Pro में कंपनी Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 7000mAh की बैटरी मिल सकती है।
बहुत बात हम यह सोचते हैं कि अपने फोन से प्रोफेशनल फोटो खींचें! हालांकि, कैमरा के कारण ऐसा हो नहीं पाता है, क्योंकि स्मार्टफोन से जूम करके अच्छी फोटो क्लिक करना हमेशा ही आसान नहीं होता है। कई बार हम उस तरह की फोटो क्लिक करना नहीं जानते हैं, और कई बार कैमरा की क्षमता ही नहीं होती है कि आप अच्छी फोटो क्लिक कर सकें। आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि जूम बढ़ाते ही फोटो की डिटेल खराब होने लग जाती हैं। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि Vivo अपने आगामी फोन में इस समस्या पर ही काम कर रहा है। एक नए फोन को लेकर सामने आ रही जानकारी इसी बारे में लग रही है। असल में, कंपनी के अपकमिंग Vivo S70 Pro के स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। इसमें 200MP कैमरे के साथ अलग से लगाए जाने वाले 200mm टेली-कन्वर्टर को लेकर भी जानकारी सामने आ रही है। इसकी मदद से ज़ूम करके भी बेहतरीन फोटो क्लिक किए जा सकते हैं। अगर ऐसा हुआ, तो यह सुविधा केवल महंगे फ्लैगशिप फोन तक सीमित नहीं रहेगी। आइए जानते हैं कि कैमरा के अलावा इस फोन में क्या खास मिल सकता है।
200MP कैमरे के साथ 200mm लेंस का क्या फायदा?
टिप्स्टर Gadgetsdata की ओर से किए गए एक पोस्ट की मानें तो Vivo S70 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है? इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा, OIS सपोर्ट वाला 64MP Sony LYT-610 टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। हालांकि, सबसे ज्यादा ध्यान 200mm टेली-कन्वर्टर की ओर जा रहा है। यह एक अलग कैमरा एक्सेसरी है, जिसे फोन के कैमरे के साथ लगाया जा सकता है। इसका मकसद दूर मौजूद सब्जेक्ट को ज्यादा करीब से कैप्चर करने में मदद करना है। इस तरह की सुविधा के साथ कुछ अन्य फोन्स भी बाजार में पहले ही दस्तक दे चुके हैं, अब Vivo भी इस लिस्ट में अपने एक नए फोन को लाने वाला है। एक चीज का यहाँ ध्यान रखना बेहद ही ज्यादा जरूरी है। 200mm का मतलब 200 गुना जूम नहीं है। यह लेंस की फोकल लेंथ से जुड़ा आंकड़ा है। एक्सेसरी फोन के साथ मिलेगी या अलग खरीदनी होगी, इसे लेकर भी कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसके साथ ही पुराने लीक को अगर देखा जाए तो इसमें एक 50MP प्राइमरी कैमरे का भी जिक्र मिलता है। इसी कारण अभी के लिए फोन में कितने MP का कैमरा मिल सकता है, इसे लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं है।
सेल्फी और डिस्प्ले में क्या होगा नया?
रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo S70 Pro में ऑटोफोकस सपोर्ट वाला 50MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 6.59 इंच की फ्लैट LTPS OLED स्क्रीन मिलने की भी उम्मीद है, यह डिस्प्ले 1.5K रेजोल्यूशन से लैस हो सकती है। हालांकि, रिफ्रेश रेट को लेकर भी अभी के लिए कंपनी की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
7000mAh से बड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर होगा फोन की ताकत!
कैमरे के अलावा Vivo S70 Pro अपनी बैटरी के लिए भी चर्चा में रहने वाला है। इस फोन में लीक आदि के अनुसार एक 7000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी मिल सकती है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग से लैस होने वाली है। इसके अलावा फोन में परफॉरमेंस के लिए Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर को भी जगह दी जा सकती है। फोन में मेटल फ्रेम और डस्ट और वाटर से सुरक्षा के लिए IP69 रेटिंग भी मिल सकती है।
इंडिया में किस नाम से लॉन्च होगा वीवो का ये फोन!
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि Vivo S70 Pro को ग्लोबल मार्केट में Vivo V90 Pro के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी अभी के लिए नहीं दी है। अभी के वीवो के इस फोन की लॉन्च डेट के अलावा इसके आधिकारिक इंडिया प्राइस और इसकी सेल आदि की जानकारी कंपनी ने नहीं दी है।
फिलहाल कैमरा पसंद करने वालों के लिए इसकी सबसे दिलचस्प खूबी 200mm टेली-कन्वर्टर सपोर्ट है। लेकिन यह फीचर कितना उपयोगी होगा, इसकी असली तस्वीर फोन और कैमरा एक्सेसरी की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही साफ होगी।