Representative Image. Credit: Gizmochina
Vivo अपने Vivo S60 स्मार्टफोन को चीन के बाजार में इस महीने के अंत में लॉन्च कर सकता है। इसकी घोषणा कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कर दी है। हालांकि, लॉन्च डेट के साथ साथ कंपनी ने इस फोन डिजाइन और कुछ मुख्य स्पेक्स की जानकारी भी दी है। इस फोन की मुख्य खासियत यह होने वाली है कि इसमें आपको एक रेक्टेनगुलर कैमरा सेटअप मिलने वाला है। यह फोन Vivo S50 की पीढ़ी का नया फोन होने वाला है। फोन को पिछले साल Vivo की ओर से लॉन्च किया गया था, और इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh की बैटरी थी। आइए जानते हैं कि आगामी विवो फोन में आपको क्या मिलने वाला है।
एक Weibo Post के माध्यम से कंपनी ने इस बात की घोषणा कर दी है कि चीन के बाजार में Vivo S60 स्मार्टफोन को 29 मई को 7:30PM इंडिया के समय के अनुसार लॉन्च किया जाने वाला है। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन के डिजाइन से भी पारा उठाया है। आइए जानते है कि फोन में क्या मिल सकता है और इसका डिजाइन कैसा है।
Vivo S60 स्मार्टफोन में कंपनी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार एक Rectangular Rear Camera सेटअप मिलने वाला है। इस फोन में आपको एक डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें LED फ्लैश भी मिलने वाली है। इसके अलावा फोन को कंपनी एक फ्लैट रियर पैनल पर लॉन्च कर सकती है।
इसके सेंटर में कंपनी की ब्रांडिंग बॉटम में मिल सकती है, इसके अलावा Vivo S60 को कंपनी व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च कर सकती है, इसके अलावा फोन को ब्लू शेड में भी लाया जा सकता है। इस फोन को कंपनी यूनीबॉडी कोल्ड कार्व्ड ग्लास डिजाइन में लॉन्च किया जाने वाला है, फोन में पावर के अलावा वॉल्यूम रॉकर बटन्स को राइट साइड में रखा जा सकता है।
अभी कुछ समय पहले ही यह जानकारी सामने आ चुकी है कि इस फोन में 7200mAh की ब्लू ओशन बैटरी मिल सकती है, यह जानकारी Vivo के Product Manager Han Boxiao की ओर से सामने आई है। इसके अलावा फोन को कंपनी IP68 के साथ साथ IP69 रेटिंग पर भी लॉन्च कर सकती है। यह डुअल स्पीकर सेटअप के अलावा IP Blaster और X-Linear Vibration Motor के साथ आने वाला है।
इतना ही नहीं, Vivo S60 स्मार्टफोन में जो बड़ी बैटरी मिलने वाली है, इसमें आपको 90W की Wired Fast Charging मिल सकती है, जो USB Type C पोर्ट से चलेगी। फोन में एक 3D Ultrasonic Fingerprint scanner भी मिल सकता है। कंपनी के अनुसार इस सेगमेंट में यह पहला फोन होने वाला है जो इस फीचर के साथ आएगा।
यह भी पढ़ें: Realme 16 की कीमत में बढ़ोत्तरी..3000 रुपये तक महंगे हुए फोन, देखें नई कीमतें
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!