Vivo officially teases Vivo S2
Vivo S2 स्मार्टफोन इसी हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाला है। आधिकारिक लॉन्च से पहले वीवो ने आने वाले नए स्मार्टफोन के कलर ऑप्शंस और कुछ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है। Vivo S2 तीन कलर्स में 6.83 इंच कि डिस्प्ले के साथ आएगा। ये मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360-टर्बो चिपसेट पर चलता है और इसमें 32-MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा है। वीवो इंडिया की वेबसाइट और अमेज़न, दोनों ही नए स्मार्टफ़ोन के आने की जानकारी देकर लोगों में उत्सुकता बढ़ा रहे हैं।
कंपनी ने न्यूज़रूम की पोस्ट से आने वाले नए वीवो की कुछ स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा उठाया है। कंपनी ने ये पुष्टि की है कि यह फोन रीगल ब्रोंज, सैफायर ब्लू, और सिल्क वाइट कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। ये फोन मीडियाटेक डाईमेंसिटी 7360-टर्बो प्रोसेसर पर चलेगा, जिसमें 9,70,000 स्कोर में से AnTuTu स्कोर करने की पुष्टि की है।
Vivo S2 में 7,050mAh की बैटरी है। यह फ़ोन 6.83 इंच की 3D कर्वेड एमोलेड डिस्प्ले के साथ 1.5 k रेज़ोल्यूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। ऐसा कहा जा रहा है की डिस्प्ले में 3,000- निट पीक ब्राइटनेस, 449 ppi पिक्सेल डेंसिटी और 93.82 परसेंट स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो देखने को मिल सकता है। फोन के पैनल में SGS लो ब्लू लाइट और SGS फाइव-स्टार सनलाइट रीडैबल डिस्प्ले सर्टीफिकेशन्स भी है।
कैमरे के लिए, Vivo S2 में 50-MP के प्राइमरी रियर कैमरे के साथ सोनी IMX852 सेंसर भी है। स्मर्टफ़ोने में एक 32-MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी है। रियर और फ्रंट कैमरा दोनों ही 4K रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन में सयंमेट्रिकल डुअल स्पीकर्स होने कि पुष्टि की गयी है।
Vivo S2 की मोटाई 7.99 mm की है। यह OriginOS 6 के साथ आता है और इसमें ‘शेक एंड शेयर’ जैसे फ़ीचर्स हैं, जिनकी मदद से कम्पैटिबल डिवाइस के बीच सिर्फ़ एक साधारण शेक से वीडियो और फ़ोटो ट्रांसफ़र किए जा सकते हैं।
पिछले हफ्ते वीवो ने घोषणा कि थी कि Vivo S2 इंडिया में 6 अगस्त को 12 बजे लॉन्च होगा। यह देश में Vivo इंडिया स्टोर और Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 51,999 रुपये होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले वर्जन की कीमत 55,999 रुपये होगी।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy F70 Pro vs Realme P4 Power vs Vivo T5 Pro: बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना