यह कोई नई बात नहीं है कि चीनी स्मार्टफोन कंपनियां अपने सब-ब्रांड्स को बना रही हैं। पिछले कुछ समय में ऐसा भी सामने आया है कि यह ब्रांड्स एक दूसरे को काफी कड़ी टक्कर दे रहे हैं, और अन्य ब्रांड्स के लिए गले की फंस बने हुए हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि Huawei के पास Honor है, और Xiaomi अब Redmi को एक अलग ब्रांड कर चुका है।
इसके अलावा POCO भी है, इसके साथ ही Oppo के साथ के पास अब Realme नाम का एक सब-ब्रांड मौजूद है। हालाँकि अभी तक Vivo का ही कोई सब-ब्रांड नहीं था, लेकिन अब लग रहा है कि इसने भी अपने सब-ब्रांड को बाजार में लाने की तैयारी कर ली है। चीन में इस तरह की खबर आ रही हैं कि Vivo के ओर से एक सब-ब्रांड IQOO की घोषणा कर दी गई है।
हालाँकि अभी तक इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर यह सब-ब्रांडकिस तरह से Vivo से सम्बंधित है। लेकिन IQOO नाम का एक नया अकाउंट चीन की सोशल मीडिया साइट वेइबो पर बनाया गया है। इस नए अकाउंट पर मात्र इनता ही लिखा है कि “Hello, this is IQOO” इसके अलावा अन्य कोई भी जानकारी नहीं मिल रही है। हालाँकि इस मैसेज के बाद ही एक नया मैसेज भी सामने आया था, जो इस नए ब्रांड को विवो से जुड़ा होने की बात कह रहा था।