हाल ही में एक सोशल मीडिया वीडियो में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली एक महिला क्रिकेट मैच देखते हुए नज़र आए, जिसमें कॉल पर बात करते हुए उनके हाथ में एक यूनिक फोन देखा गया। वीडियो के अंदर यह साफ देखा जा सकता है कि वह iPhone 17 सीरीज का कोई मॉडल नहीं है, जिसे ज्यादातर सेलिब्रिटीज़ इस्तेमाल करते हैं। बल्कि यह एक अलग ही फोन है जिसका डिज़ाइन और स्लिम प्रोफाइल कहीं न कहीं Tecno के पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए Tecno Pova Slim से मेल खाते हैं। आइए बारीकी से इस फोन की डिटेल्स देखते हैं और यह जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर विराट कोहली कौन सा स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं।
मैच के दौरान विराट के हाथ में नज़र आया फोन संभावित तौर पर Tecno Pova Slim जैसा लग रहा है, जिसे कंपनी ने सितंबर 2025 में दुनिया के सबसे पतले स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया था। यह एक हैरानी वाली बात है क्योंकि यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है जिसकी कीमत 25000 रुपये से भी कम है।
विराट के हाथ में दिखा फोन ब्लैक कलर का है जिस पर एक पतला केस चढ़ा हुआ है। भले ही डिवाइस पर कंपनी का लोगो या डिज़ाइन तत्व ठीक से दिखाई न दे रहे हों, लेकिन कैमरा लेंस की प्लेसमेंट कुछ संकेत दे रही है।
So Virat actually called Dhawan over after spotting him on the big screen. Then Dhawan came over, and the two met and sat together. ♥️😭 pic.twitter.com/cT6TtuDDuH
— Kohlistic🔥 (@Kohlistic18) June 29, 2026
Tecno Pova Slim के अलावा हमारी सुई दो अन्य स्मार्टफोन्स पर भी अटक रही है, जिनमें से एक iPhone Air और दूसरा लेटेस्ट Vivo X300 FE है। कैमरा डिज़ाइन कुछ हद तक iPhone Air जैसा भी नज़र आता है। यह Vivo X300 FE होने की संभावना सबसे कम है और Tecno Pova Slim होने की सबसे ज्यादा, आइए इसी बात पर Tecno Pova Slim के फीचर्स और उसकी असल कीमत जान लेते हैं।
यह स्मार्टफोन 6.78-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जो 144Hz रिफ्रेश रेट देती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स है। इसमें पीछे की तरफ एक यूनिक कैमरा मॉड्यूल है जिसमें एक LED स्ट्रिप हॉरिजॉन्टली दो कैमरों से जुड़ती है जो कॉल्स और नोटिफिकेशन अलर्ट देती है। डिवाइस MediaTek Dimensity 6400 SoC पर चलता है।
इसके डुअल रियर कैमरा सिस्टम में 50MP का मेन कैमरा और 2MP का दूसरा लेंस है। सेल्फी के लिए 13MP का कैमरा मौजूद है। स्मार्टफोन 5,160mAh बैटरी से पावर लेता है जो 45W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
यह फोन सिंगल 8GB/128GB वेरिएंट में आता है जो Flipkart पर 20,999 रुपये में उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: जुलाई में गर्दा उड़ाने आ रहे सस्ते और प्रीमियम फोन्स..लिस्ट और फीचर देखकर खुल जाएंगी आँखें