10,000mAh की दमदार बैटरी वाले 4 बेहतरीन स्मार्टफोन, लेटेस्ट Vivo S2 FE भी लिस्ट में

By

आज के समय में स्मार्टफोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग या मैसेजिंग तक सीमित नहीं रह गया है। ऑफिस का काम करना हो, वीडियो देखना हो या वेब सीरीज का मजा लेना हो, फोन कई तरह के कामों में मदद करता है। ऐसे में बैटरी का लंबे समय तक चलना काफी जरूरी हो जाता है। बाजार में 6000mAh और 7000mAh बैटरी वाले कई फोन उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ स्मार्टफोन ऐसे भी हैं जो 10,000mAh तक की बड़ी बैटरी के साथ आते हैं।

Poco, Redmi और Realme जैसे ब्रांड्स के इन स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी के साथ दूसरे फीचर्स भी मिलते हैं। अगर आप बार-बार फोन चार्ज करने की परेशानी से बचना चाहते हैं, तो इन तीन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत पर नजर डाल सकते हैं।

Realme P4 Power 5G

Realme P4 Power 5G उन स्मार्टफोन में शामिल है, जिनमें 10,001mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह MediaTek Dimensity 740 Ultra चिपसेट से लैस है और इसमें 12GB RAM दी गई है। Amazon India पर इसकी कीमत 29,920 रुपये है।

डिस्प्ले की बात करें तो Realme के इस फोन में 6.8 इंच की Full HD+ AMOLED स्क्रीन मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मुख्य कैमरा 50MP का है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

REDMI Note 17 Pro Max 5G

बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन की लिस्ट में REDMI Note 17 Pro Max 5G का नाम भी शामिल है। इस फोन में 10,000mAh की बैटरी दी गई है और यह 100W HyperCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इससे फोन को कम समय में चार्ज करने में मदद मिलती है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm प्रोसेस पर आधारित Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसकी कीमत 49,998 रुपये बताई गई है। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस शामिल है। इसके अलावा, फोन में 32MP का कैमरा भी दिया गया है।

Vivo S2 FE

Vivo S2 FE भी 10,000mAh बैटरी के साथ आता है। इसमें रिवर्स चार्जिंग की सुविधा मिलती है, यानी जरूरत पड़ने पर फोन का इस्तेमाल दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए भी किया जा सकता है। Amazon India पर इस स्मार्टफोन की कीमत 38,999 रुपये है।

फोन में MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट दिया गया है। मजबूती और पानी से सुरक्षा के लिहाज से यह IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। बड़ी बैटरी के अलावा इसकी ये खूबियां भी इसे खास बनाती हैं।

Poco X8 Power

10,000mAh बैटरी वाले फोन्स की इस लिस्ट का आखिरी फोन है Poco X8 Power, जिसकी चार्जिंग स्पीड 100W है। इसमें 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स है। Flipkart पर यह 30,999 रुपये की कीमत में लिस्टेड है।

इस फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और फ्रंट पर 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। दोनों 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।

यह भी पढ़ें: Oppo F35 Pro vs Oppo Reno 16c: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और इंडिया प्राइस की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By