Trump Mobile का इंतजार खत्म! इस हफ्ते से मिलने लगेगा फोन, जानें क्या है खासियत

HIGHLIGHTS

Trump T1 फोन की शिपिंग शुरू

महीनों की देरी के बाद अपडेट

499 डॉलर में मिलेगा स्मार्टफोन

Trump Mobile का इंतजार खत्म! इस हफ्ते से मिलने लगेगा फोन, जानें क्या है खासियत

करीब एक साल की देरी, लगातार बदलती तारीखों और ग्राहकों की नाराजगी के बाद Trump Mobile ने आखिरकार अपने गोल्ड कलर वाले T1 स्मार्टफोन की शिपिंग शुरू करने का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने इस अपडेट को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए शेयर किया है, जिससे लंबे समय से इंतजार कर रहे यूजर्स को राहत मिली है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

प्री-ऑर्डर यूजर्स को इस हफ्ते से मिलेगा फोन

Trump Mobile के अनुसार, जिन्होंने T1 फोन का प्री-ऑर्डर किया था, उन्हें अब ईमेल के जरिए अपडेट भेजा जाएगा. कंपनी ने बताया है कि इस हफ्ते से फोन की शिपिंग शुरू हो रही है और ऑर्डर उसी क्रम में पूरे किए जाएंगे, जिस क्रम में बुकिंग की गई थी. हालांकि, कंपनी ने अभी तक डिलीवरी की सटीक तारीखों की जानकारी साझा नहीं की है.

बार-बार टली लॉन्च डेट ने बढ़ाई थी परेशानी

T1 स्मार्टफोन की पहली घोषणा जून 2025 में की गई थी और इसे अगस्त 2025 तक लॉन्च करने की बात कही गई थी. लेकिन तय समय पर लॉन्च नहीं हो पाया. इसके बाद कई महीनों तक कंपनी ने बिना स्पष्ट कारण बताए शिपिंग में देरी की. इसी दौरान फोन के निर्माण को लेकर भी सवाल उठे, जब कंपनी ने “Made in USA” जैसे दावे हटाकर अपनी भाषा बदल दी. कंपनी के CEO Pat O’Brien के मुताबिक, इस देरी का इस्तेमाल प्रोडक्ट को बेहतर बनाने में किया गया.

T1 फोन के फीचर्स और कीमत

Trump T1 फोन Android 15 पर चलता है और इसमें 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है. कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है. इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है. फोन की खास पहचान इसका गोल्ड कलर डिजाइन है, जिसके बैक पैनल पर American flag और Trump Mobile का लोगो दिया गया है. इस स्मार्टफोन की कीमत फिलहाल 499 डॉलर रखी गई है.

रिफंड का विकल्प अभी भी मौजूद

Trump Mobile ने जून 2025 में 100 डॉलर के रिफंडेबल डिपॉजिट के साथ प्री-ऑर्डर शुरू किए थे. अब कंपनी ने साफ किया है कि जो ग्राहक अब इंतजार नहीं करना चाहते, वे अपनी पूरी रकम वापस ले सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फोन के लिए लाखों लोगों ने रुचि दिखाई थी.

क्या यह फोन उम्मीदों पर खरा उतरेगा?

लंबे इंतजार के बाद अब यह देखना अहम होगा कि क्या Trump T1 फोन यूजर्स की उम्मीदों पर खरा उतर पाता है या नहीं. क्योंकि देरी ने पहले ही ग्राहकों का भरोसा कमजोर किया है.

यह भी पढ़ें: iPhone के सबसे पतले फोन मॉडल की कीमत में जबरदस्त गिरावट! हाथ से जाने न दें ये मौका, 24 हजार की मिल रही छूट

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile