8000mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन भारत में लॉन्च, डिजाइन उड़ा देगा होश! जानें कीमत और फीचर्स

8000mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन भारत में लॉन्च, डिजाइन उड़ा देगा होश! जानें कीमत और फीचर्स

स्मार्टफोन ब्रांड Tecno ने भारत में अपना नया Tecno Pova Curve 2 5G लॉन्च कर दिया है. यह पिछले साल मई 2025 में आए Pova Curve 5G का सक्सेसर है. नए मॉडल को बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और मिड रेंज चिपसेट के साथ पेश किया गया है. फोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर उतारा गया है जो गेमिंग और मल्टीमीडिया इस्तेमाल ज्यादा करते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Tecno Pova Curve 2 5G की कीमत और उपलब्धता

Tecno Pova Curve 2 5G की भारत में शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है. इस कीमत पर 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है. वहीं 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है. इसकी बिक्री 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी. फोन Storm Titanium, Melting Silver और Mystic Purple कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को चुनिंदा बैंक ऑफर के जरिए 3,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

Tecno Pova Curve 2 5G में 6.78 इंच की फुल HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2364 पिक्सल है. इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है. स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 93.18 प्रतिशत बताया गया है. डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा दी गई है.

फोन MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट से लैस है, जिसे 8GB रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. वर्चुअल रैम के जरिए रैम को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है. ग्राफिक्स के लिए Arm G610 MC2 GPU दिया गया है.

कैमरा, बैटरी और अन्य फीचर्स

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है. मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मौजूद है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन Android 16 आधारित HiOS 16 पर चलता है. इसका वजन 192 ग्राम है और मोटाई 7.42 मिमी बताई गई है.

Tecno Pova Curve 2 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी है. यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और बॉक्स में 45W चार्जर भी दिया गया है. कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह 16.4 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 35.7 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक, 48.1 घंटे तक कॉलिंग और 1133.1 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम दे सकता है.

यह भी पढ़ें: नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी! UPI से निकाल पाएंगे PF के पैसे, EPFO के मोबाइल ऐप से चुटकियों में होगा काम

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo