स्मार्टफोन निर्माता कंपनी का अगला स्मार्टफोन Galaxy Note 10e जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले ही इस फ़ोन को लेकर कई लीक रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। वैसे सैमसंग का यह अगला फ़ोन कौन सा होगा, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन कहा जा रहा है कि Galaxy Note 10 का अगला फोन Samsung Galaxy Note 10e हो सकता है।
इसेक साथ ही अगर ऐसा हुआ तो यह कंपनी का पहला फोन हो सकता है जिसमें से हेडफोन जैक हटाया जा सकता है। हाल ही में आयी खबर के मुताबिक अपकमिंग Galaxy Note 10 फ़ोन बिना हेडफोन ऑडियो जैक के बिना ही लॉन्च किया जा सकता है।
एक डच वेबसाइट GalaxyClub.nl (via GSMArena) की मानें तो डिवाइस के इस छोटे वेरिएंट में हाई-एंड वेरिएंट के मुकाबले छोटी बैटरी दी जा सकती है जिसेका बाद अपकमिंग Samsung Galaxy Note का छोटा वर्जन 3,400mAh बैटरी के साथ आ सकता है। साथ ही पिछली रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग अपने हाई-एंड वेरिएंट में इस डिवाइस को 4,500mAh की बैटरी के साथ पेश कर सकता है।
कुछ लीक्स के मुअतबिक स्मार्टफोन को दो मॉडल में लाय अजा सकता है जिसमें एक हाई-एंड वेरिएंट होगा और दूसरा स्टैंडर्ड वेरिएंट होगा। स्टैंडर्ड वेरिएंट का मॉडल नंबर SM-N970 होगा और इसके बड़े वेरिएंट का मॉडल नंबर SM-N975 होगा।
वैसे तो स्मार्टफोन के बारे में कुछ खास स्पेक्स सामने नहीं आये हैं लेकिन अबतक की आयी लीक रिपोर्ट के आधार पर इस फ़ोन के छोटे वेरिएंट में 3.5 mm हेडफोन जैक या पावर, वॉल्यूम और बिक्सबी के लिए फिजिकल बटन नहीं दिए जा सकते हैं। इसकी जगह पर कंपनी डिवाइस को कैपेसिटिव या टच सेंसिटिव एरिया के साथ पेश कर सकती है जो कि टैक्सचर्ड होंगे।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।